रजनी चौधरी : सीकर की बेटी ने फतह किया किलिमंजारो, 66 घंटे में की 19 हजार 341 फीट की चढ़ाई
सीकर, 12 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सीकर की ब्रांड एंबेसडर रजनी चौधरी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। मूलरूप से खण्डेला विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा निवासी रजनी चौधरी ने कमाल कर दिखाया है। रजनी ने किलिमंजारो पर्वत फतह किया है।

हाथों में तिरंगा थामे दिखे रजनी
रजनी ने 66 घण्टों में 19 हजार 341 फीट ऊँचे पर्वत की दूरी तय की है। रजनी ने जिस स्थान की दूरी तय की है। वह पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया के किलिमंजारो के नाम से है। यहां पर हाथों में तिरंगा थामे रजनी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

28 किलोमीटर तक लगातार बीने रुके चली
रजनी ने बताया कि वह 20 से 28 किलोमीटर तक लगातार बीने रुके चली। रात को बारह बजे रवाना हुए थे और यहाँ का तापमान माइन्स में रहता है। सुबह छह बजे से पहले पहुँच गए थे। सबसे पहले दूरी तय की थी।

निम्स यूनिवर्सिटी का आभार जताया
सफर बहुत अच्छा रहा और साथ ही निम्स यूनिवर्सिटी का आभार जताया। इससे पहले भी रजनी ने नवम्बर माह में पातालसुक, शितिधर एवं फ्रेंडशिप पर्वत चोटी के आरोहण के बाद उतरकाशी स्थित राष्ट्रीय पर्वत पर्वतरोही संस्थान से एक माह का प्रशिक्षण लिया था। उसमें से रजनी ने सर्वश्रेष्ठ सम्मान भी प्राप्त किया था।

चार पर्वतों की चढ़ाई कर चुकी है
प्रशिक्षण के बाद किलिमंजारो और माउंट एवरेस्ट के आरोहण लिए तकनीकी कौशल से भी रूबरू करवाया गया था। किलिमंजारो पर्वत के लिए रजनी चौधरी पहले से तैयारी कर रही थी। रजनी ने बताया कि सफर बहुत अच्छा रहा। रजनी इससे पहले भी चार पर्वतों की चढ़ाई कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications