राजस्थान : युवक रात को महिलाओं के कपड़े पहनकर मेगा हाईवे ट्रक चालकों को करता था परेशान

बाड़मेर, 3 दिसम्बर। राजस्थान के बाड़मेर में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक रात को महिलाओं के कपड़ पहन लेता था और मेगा हाईवे पर जाकर खड़ा हो जाता था। वहां पर वह ट्रक चालकों को परेशान करता था।

Barmer Rajasthan

ट्रक चालकों को जब उसकी हकीकत पता चली तो आस-पास के लोगों के सहयोग उसे पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली। हालांकि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। उसे पिटाई के बाद छोड़ दिया गया।

दरअसल बीती रात को गुडामालानी के बांटा गांव के अपेक्स होटल के पास ट्रक चालकों व आसपास के लोगों ने महिलाओं के भेष में ट्रक चालकों को रुकवाने वाले एक युवक भजनाराम को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और उसके बाद वीडियो बनाकर उसे छोड़ दिया।

ट्रक चालकों का कहना है कि यह युवक रात को हाईवे पर चलने वाले ट्रकों और अन्य वाहनों को रुकवाता है और उनके चालकों को पैसे मांग कर परेशान करता है। लगातार उन्हें बदनाम करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल कर पैसे भी हड़पता है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर अनभिज्ञ हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+