राजस्थान: ससुराल जा रही महिला के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला

नई दिल्ली। राजस्थान के बारन जिले में एक 40 साल की महिला से 6 युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को मोबाइल से शूट किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

एक महीने पहले हुआ था गैंगरेप

एक महीने पहले हुआ था गैंगरेप

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ हुई ये गैंगरेप की घटना लगभग एक माह पुरानी है। लेकिन महिला ने इस मामले में एफआईआर 5 मार्च को कराई है जब उसे पता चला कि आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता कोटा शहर में स्थित एक ढाबे में काम करती है।

महिला का पहले से जानता था आरोपी

महिला का पहले से जानता था आरोपी

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग एक महीने पहले, जब वह बारन जिले में अपने ससुराल गई थी तो वहां उसे चेतन मीणा (21) नाम का शख्स मिला। महिला ने बताया कि वो इस शख्स को पहले से जानती थी। चेतन ने महिला को बाइक पर लिफ्ट देने को कहा जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि रास्ते में चेतन के साथ 5 युवक और गए और वे उसे लेकर एक सुनसान जगह ले गए।

रेप करने के अगले दिन छोड़ा ससुराल

रेप करने के अगले दिन छोड़ा ससुराल

महिला ने बताया कि वहां इन सभी युवकों ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया और फिर उसे अगले दिन उसके ससुराल छोड़ दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दिया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसके पूरे परिवार को मार देंगे। महिला ने बताया कि वो इस हादसे के बाद से काफी डरी हुई थी लेकिन जब उसे पता चला कि इस घटना का वीडियो सोशल वीडियो पर डाला गया है तो उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सोची। फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+