राजस्थान : चलती बस में महिला ने दिया एक बेटी को जन्म, ड्राइवर ने तुरंत अस्पताल की ओर मोड़ दी बस

भरतपुर। कहते हैं जो होता है भला होता है और जब होना होता है तब ही होता है। ऐसा ही कुछ हुआ भरतपुर की एक महिला के साथ। दरअसल, राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे के मोरी मौहल्ला निवासी एक गर्भवती महिला ने चलती बस में ही एक बालिका को जन्म दिया‌ है।

सोनोग्राफी करवाकर लौट रही ​थी घर

सोनोग्राफी करवाकर लौट रही ​थी घर

महिला भरतपुर से सोनोग्राफी कराकर राजस्थान लोक परिवहन की बस से डीग आ रही थी। तभी रास्ते में सैंत के पास अचानक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। बस में बैठी महिला यात्रियों ने उनकी सहायता की और उसने चलती बस में एक बालिका को जन्म दिया।

 जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती

जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती

इसका पता चलते ही बस चालक बबली सिंह और परिचालक सतवीर बस को सीधे डीग के रैफरल चिकित्सालय ले आए, जहां महिला को डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मदद से सुरक्षित बस से उतारा गया और नवजात बालिका को भर्ती कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुपम शर्मा ने बताया कि महिला और नवजात दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। नर्सिंग स्टाफ द्वारा उनकी देखभाल की जा रहा है।

 महिला यात्रियों ने करवाया प्रसव

महिला यात्रियों ने करवाया प्रसव

बता दें कि ऐसा नजारा डीग तहसील में पहली बार देखने को मिला है, जब महिला द्वारा चलती बस में बच्चे का जन्म दिया गया हो। महिला के जेठानी ने बताया कि वह सोनोग्राफी कराने के लिए भरतपुर गई हुई थी। अचानक वापस आते टाइम महिला के पेट में तेज दर्द होने लगा और दर्द इतना तेज था कि महिला उसे सहन नहीं कर पा रही थी। वहीं, बस में बैठी कुछ महिलाओं की मदद से महिला ने बस में ही एक बालिका को जन्म दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+