Rajasthan Weather Update: राजस्थान में खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सताएगी गर्मी या होगी राहत की बौछार?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले तीन दिनों (8 से 10 अप्रैल 2026) के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही राज्य में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। मार्च और अप्रैल के शुरुआती दिनों में बिन मौसम हुई बरसात की वजह से किसानों को काफी परेशानी हुई है। बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

8 अप्रैल (बुधवार) को जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: तेजी से बढ़ेगा तापमान

- 9 अप्रैल (गुरुवार) से पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

- IMD के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 अप्रैल (शुक्रवार) को गर्मी का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

- राज्य के अधिकांश इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान है, जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का अहसास अधिक होगा।

Rajasthan Weather: मौसम की मार से किसान बेहाल

मौसम में इस बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। IMD और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि 9 अप्रैल से मौसम साफ होने के बाद वे अपनी कटी हुई फसलों की थ्रेसिंग (मड़ाई) जल्द से जल्द पूरी कर लें और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रख दें। तापमान बढ़ने के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद राजस्थान में गर्मी का दौर तेज हो जाएगा।

IMD ने आम लोगों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने की वजह से लोगों को दिन के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है, जहां हल्की बारिश के बाद तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+