Rajasthan Weather Update: IMD का धुंध और बारिश के लिए अलर्ट, प्रदेश भर में गलाने वाली शीतलहर का कहर
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के साथ धुंध का डबल अटैक जारी है। प्रदेश के बड़े हिस्से में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। सर्दी की बारिश (मावठ) के चलते पारा तेजी से लुढ़क रहा है। जनवरी के शुरुआती तीन दिनों में गलानेवाली ठंड पड़ी है। वातावरण में आई नमी के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान में रात का तापमान डाउन होकर सभी जिलों में लगभग 0 से लेकर 6 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक इसी तरह सर्दी का असर दिखेगा। घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Update: इस सप्ताह घना कोहरा और बारिश का अलर्ट
- जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में इजाफा नहीं होगा। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है।
- इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तरी जिलों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा रहने की संभावना है।
- मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी और ठंड के साथ हल्की बारिश भी होगी।
माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी
अरावली की पहाड़ियों में बसे माउंट आबू में सर्दी के तेवर और ज्यादा तीखे हो गए हैं। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पेड़-पौधों की पत्तियों, वाहनों की छतों और खुले मैदानों पर पानी का बूंदें जम गई थीं। रविवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा।
IMD Alert: बारिश और कोहरे को लेकर चेतावनी
शीतलहर और कोहरे को देखते हुए आईएमडी ने अलग-अलग हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। शेखावटी इलाके में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। इस हिस्से में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, लोगों से धुंध और कोहरे को देखते हुए सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है। उत्तरी राजस्थान में अगले 3 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान ऐसा रहा
अजमेर - 05.8
भीलवाड़ा - 10.4
वनस्थली - 04.0
अलवर - 07.0
जयपुर - 08.8
सीकर - 02.5
कोटा - 09.8












Click it and Unblock the Notifications