Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मनाना है न्यू ईयर तो IMD का अपडेट जान लें, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नए साल 2026 की शुरुआत ठंड और बारिश के साथ होने के आसार हैं। बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। अगर आप भी जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले मौसम विभाग का अपडेट जान लें। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। 12 जिलों में घने से अति घने कोहरे का अलर्ट भी है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर और शेखावाटी संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। ठंड के मौसम में होने वाली बारिश (मावठ) की वजह से सर्दी का असर और तेज हो सकता है। प्रदेश में पहले से ही शीतलहर का दौर जारी है और घने कोहरे की वजह से गाड़ी चलाने में भी परेशानी होगी।

Rajasthan Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
31 दिसंबर: बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में बादल छाए रह सकते हैं।
1 जनवरी: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
Rajasthan Weather: 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान के बड़े हिस्से में इस वक्त घना से लेकर अति घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से 10 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं और दो दर्जन ट्रेन समय से देरी से चल रहे हैं। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को प्रदेश के उत्तर और पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी के शून्य होने की भी आशंका है। इसे देखते हुए आम लोगों से सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की अपील की गई है।
IMD Cold Rain Alert: नए साल पर होगी कड़ाके की ठंड
रविवार को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्के बादल नजर आते रहे थे। जयपुर, दौसा, उदयपुर और करौली सहित छह शहरों में इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, सीकर समेत मुख्य शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रह सकता है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंच सकता है। सीकर का फतेहपुर और करौली में रविवार को न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.1 और 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कई क्षेत्रों में पाला पड़ने लगा है, जिससे फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications