Rajasthan Heatwave: राजस्‍थान में जानलेवा गर्मी पड़ने की वजह क्‍या है? अब तक 12 की हो चुकी मौत

Rajasthan Mausam News in Hindi: राजस्‍थान में इस बार प्रचंड गर्मी क्‍यों पड़ रही है? मई में राजस्‍थान का कोना-कोना भट्टी की मानिंद क्‍यों तप रहा? हर गांव-ढाणी और शहर-कस्‍बों में सुबह से लेकर शाम तक आसमां से अंगारे क्‍यों बरस रहे हैं? साल 2024 की गर्मी ने बीते सात साल का रिकॉर्ड कैसे तोड़ दिया? राजस्‍थान की इस जानलेवा गर्मी की केमिस्ट्री यहां की भूगोल में छिपी है।

सबसे पहले जानिए कि आखिर साल 2024 में राजस्‍थान की गर्मी किस कहर बरपा रही है। पूरे सूबे में अब तक 12 की मौत गर्मी व हीट वेव की वजह से हो चुकी है। राजस्‍थान में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 तक पहुंच गया है। आगामी तीन दिनों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट घोषित है।

Rajasthan Mausam News in Hindi

ये है राजस्‍थान की गर्मी की वजह

अब जानिए कि राजस्‍थान में इस बार इतनी गर्मी पड़ने की असली वजह क्‍या है? मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्‍याम शर्मा के अनुसार दक्षिण भारत के राज्‍य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल के ऊपर एंटी साइक्‍लोन सिस्‍टम सक्रिय है, जो राजस्‍थान के धोरों से उठी गर्म हवा ऊपर नहीं उठने दे रहा। पश्चिमी राजस्‍थान में 30 मई तक हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है।

Rajasthan Mausam News in Hindi

ट्रांसफार्मर के लिए लगाने पड़े कूलर

राजस्‍थान में भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग 3600 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। गांवों में चार-पांच घंटे तक अघोषित कटौती हो रही है। प्रचंड गर्मी के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर भी अधिक गर्म होकर हांफने लगे हैं। जोधपुर के पीपाड़ से पावर हाउस में ट्रांसफर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने पड़े हैं। कांकाणी में 400 केवी जीएसएस तो फेल ही हो गया।

Rajasthan Mausam News in Hindi

देश के टॉप 10 गर्म शहरों में राजस्‍थान के 5

राजस्‍थान के अधिकांश शहरों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। देश के सबसे गर्म 10 शहरों में राजस्‍थान के 5 शहर शामिल हैं। बाड़मेर के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर फलौदी रहा है। इनके अलावा फतेहपुर शेखावाटी (सीकर), जालौर, चूरू, जोधपुर व कोटा सबसे गर्म रहे हैं। फलौदी में तो 19 मई 2016 को अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो राजस्‍थान ही नहीं बल्कि भारत के मौसम इतिहास में अब तक तक सर्वाधिक तापमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+