Rajasthan Weather: शिमला-कश्‍मीर नहीं राजस्‍थान है ये, कहां-कहां पर हुई ओलावृष्टि, आज कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather Today: राजस्‍थान में 28 फरवरी 2025 को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। चूरू व बीकानेर इलाके में आंधी, बारिश ओलों का दौर चला है। कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है, जिससे रबी की फसलों की भारी नुकसान हुआ है। खेत-खलिहानों में ओलों की चादर बिछने से यहां पर शिमला-कश्‍मीर जैसे नजारे देखने को मिले हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम की मार झेलनी पड़ी है। पकती फसलों पर ओले गिरे हैं। तेज आंधी चली और कई जगहों पर बारिश भी हुई है। शनिवार को भी प्रदेश में कई जगहों आंधी, बारिश व ओलों का अनुमान है। रविवार को तेज धूप खिलने से गर्मी का असर बढ़ सकता है।

Rajasthan Weather Hailstorm

बीकानेर के लूणकरणसर में ओलावृष्टि (Hailstorm in Lunkaransar of Bikaner)

बता दें कि शुक्रवार शाम को राजस्‍थान में बीकानेर व चूरू जिले में ओलावृष्टि हुई है। बीकानेर जिले के लूणकरणसर व चूरू जिले के सादुलपुर और रतनगढ़ तहसील के गांव कांगड़ व आस-पास के इलाके में बेर के आकार के ओले गिरे हैं। तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने से इन इलाकों में गेहूं, सरसों, चना और ईसबगोल की फसल तबाह हो गई।

Rajasthan Weather Hailstorm

चूरू जिले में ओलावृष्टि (Ole Rain in churu)

चूरू जिले में तारानगर तहसील के गांव झाड़सर, भानीपुरा, रतनपुरा, बैरासर बड़ा, राजगढ़-पिलानी के बीच, रतनपुरा घड़ियाल व भ गांव भैंसली में भयंकर ओले गिरे हैं। खेतों में दूर-दूर तक बर्फ चादर जमी नजर आई। छतों पर और दीवारों के पास भी बर्फ जमा हो गई।

Rain in Rajasthan: राजस्‍थान में बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश?

  • बीकानेर में 3.2 एमएम
  • श्रीगंगानगर में 5.1 एमएम
  • हनुमानगढ़ के सांगरिया में 2.5 एमएम
  • झुंझुनूं के पिलानी में 0.1 एमएम
Rajasthan Weather Hailstorm

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी राहत नहीं मिलने वाली है। जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी इलाके बारिश हो सकती है। शुक्रवार को इन इलाकों में तेज आंधी चली थी। वहीं श्रीगंगानगर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, बाड़मेर और कोटा संभाग के जिलों में बादल छाए रहे।

राजस्‍थान सरकार करवाएगी नुकसान का सर्वे

मीडिया की खबरों के अनुसार राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा कहा कहना है कि बीकानेर जिले की लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के काफी गांवों में ओलावृष्टि सबसे ज्‍यादा हुई है। फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करवाकर किसानों की मदद की जाएगी।

Rajasthan Weather Forecast: राजस्‍थान में गर्मी दो मार्च के बाद बढ़ेगी

मौसम केंद्र जयपुर का यह भी अनुमान है कि राजस्‍थान में दो मार्च के बाद से गर्मी असर दिखाने लगेगी। मार्च माह में हीटवेव की आशंका है। राजस्‍थान में इस बार गर्मी का सिलसिला मार्च से ही शुरू होने का पूर्वानुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+