Rajasthan Election 2023: गहलोत, वसुंधरा व पायलट समेत किन VIP सीटों पर हुई ताबड़तोड़ वोटिंग?

Voting on VIP Seat of Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 सम्‍पन्‍न हो गए हैं। 25 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। कुल 67.32 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ है। छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर पूरे राजस्‍थान में मतदान शांतिपूर्ण रहे हैं। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी व धौलपुर के एक गांव में फायरिंग भी हुई है। कई जगहों से बूथ कैपचरिंग के आरोप की खबरें भी आई हैं।

साल 2023 के राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच साल बाद सत्‍ता परिवर्तन का रिवाज बदलकर राज करने की कोशिश में थी जबकि भाजपा अबकी बार कमल वाली सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही थी। भाजपा-कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लोक लुभावने वादे भी खूब किए हैं।

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting Percentage

जानिए दिग्‍गजों पर मतदान का प्रतिशत

अशोक गहलोत की सरदारपुरा सीट - 61.30 प्रतिशत
वसुंधरा राजे सिंधिया की झालरापाटन सीट-69.10 प्रतिशत
सचिन पायलट की टोंक सीट -68.55 प्रतिशत
गोविंद डोटासरा की लक्ष्‍मणगढ़ सीट-72.59 प्रतिशत
बाबा बालकनाथ योगी की तिजारा सीट- 80.85 प्रतिशत
दीया कुमारी की विद्याधरनगर सीट-68.12 प्रतिशत
राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ की झोटवाड़ा सीट-66.22 प्रतिशत
दिव्‍या मदेरणा की ओसियां सीट-69.39 प्रतिशत
हनुमान बेनीवाल की खींवसर सीट-67.03 प्रतिशत
रविंद्र भाटी की शिव सीट-75.26 प्रतिशत
(मतदान के अनुमानित आंकड़े)

इन नेताओं की प्रतिष्‍ठा लगी थी दांव पर

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस हाईकमान ही नहीं बल्कि राजस्‍थान के स्‍थानीय दिग्‍गज नेताओं की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी हुई थी। इस सूची में मौजूदा सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई भाजपा कांग्रेस के कई नेता शामिल हैं।

199 सीटों पर हुआ मतदान

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 200 में से 199 सीटों पर वोट डाले गए हैं, क्‍योंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर विधायक व कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत हो जाने के कारण वहां चुनाव स्‍थगित करना पड़ा है। यह सीट उपचुनाव से भरी जाएगी। इस बार के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्‍या सवा पांच करोड़ से ज्‍यादा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+