वसुंधरा राजे ने पेश किया बजट, किसानों के ऋण माफी का ऐलान
rajasthan,vasundhara raje,farmer,bjp,narendra modi,राजस्थान,वसुंधरा राजे,किसान,भाजपा,नरेंद्र मोदी,
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की वसुंधऱा राजे की अगुवाई वाली सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश किया है। इस बजट के जरिए किसानों को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। बजट में ऐलान किया गया है कि किसानों का 50,000 रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा। बजट में किए गए इस ऐलान से कुल खर्चा 8,000 करोड़ रुपए का आएगा। राजे ने एक किसान ऋण राहत आयोग की स्थापना की घोषणा भी की, जहां किसान योग्यता के आधार पर राहत पाने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

राजे के इस ऐलान पर सदन में विपक्षी दल कांग्रेस ने हंगामा किया। नेता विपक्ष रामेश्वर दुड़ी ने कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है। उनका पूरा ऋण माफ किया जाना चाहिए। राजे ने सदन को बताया कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए 50,000 रुपये तक के ऋण माफी का फैसला खज़ाने से 8,000 करोड़ रुपये खर्च का होगा। मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त यात्रा और उनके साथ रहने वाले शख्स को सिर्फ आधा किराया लगाए जाने की घोषणा की।
अन्य घोषणाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदंड में बढ़ोतरी, बेहतर परिवहन प्रबंधन के लिए रामनिवास उद्यान से दिल्ली तक की सड़क, गौशाला में बायोगैस संयंत्र समेत कई अन्य ऐलान किए गए। पांच वर्ष के कार्यकाल का आखिरी बजट पढ़ते हुए राजे ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया। राजे ने 350 करोड़ की लागत से नए भंडार गृह , राज्य कृषि आयोग के गठन की घोषणा की है। इसके साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए भी के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। इसके तहत अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
सरकार ने 28 नए पीएचसी खोलने का ऐलान भी किया है। इसके साथ ही ऐलान कियागया है कि 1698 करोड़ की लागत से सिंचाई जिलों में सिंचाई कार्य होंगे। राजे ने ऐलान किया है कि शिक्षा विभाग में 77,100 पदों पर भर्ती भी की जाएगी।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications