Rajasthan School Holiday 2026: होली पर कब बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल? छुट्टियों पर ये है लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan School Holiday 2026: राजस्थान में साल 2026 के लिए होली की छुट्टियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। होली के त्योहार पर प्रदेश भर में आयोजन होते हैं और यह बोर्ड और सीबीएससी परीक्षाओं के आसपास आने वाला त्योहार है। राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, होली के अवसर पर सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। छात्रों और अभिभावकों के लिए यह जानकारी बेहद अहम है, क्योंकि मार्च की शुरुआत में ही त्योहार का उत्साह देखने को मिलेगा।
मंगलवार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। राजस्थान सरकार के कैलेंडर के मुताबिक इस दिन प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday - RH) रहेगा। इसका मतलब यह है कि यह अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश नहीं है, लेकिन कई सरकारी कार्यालयों और कुछ स्कूलों में स्थानीय स्तर पर छुट्टी दी जा सकती है। निजी स्कूल अपने प्रबंधन के निर्णय के अनुसार अवकाश घोषित कर सकते हैं।

Rajasthan School Holiday 2026: होली पर मिलेगी तीन दिनों की छुट्टी
- बुधवार, 4 मार्च 2026 को धुलंडी यानी रंगों वाली होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन पूरे राजस्थान में सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। यह मुख्य और आधिकारिक छुट्टी का दिन है, जब छात्र और शिक्षक त्योहार का आनंद लेंगे।
- ज्यादातर सरकारी और निजी स्कूल धुलंडी के दिन अवकाश देते हैं, ताकि बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो। इस तरीके से 3 मार्च को भी बच्चों को छुट्टी मिल सकती है।
Rajasthan School Holiday: बच्चों को मिलेगी लंबी छुट्टी
3 मार्च (मंगलवार) और 4 मार्च (बुधवार) को लगातार अवकाश की स्थिति बन रही है। ऐसे में कई निजी स्कूल अपने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 2 से 4 दिन की लंबी छुट्टियां भी दे सकते हैं। कुछ स्कूल 2 मार्च (सोमवार) या 5 मार्च (गुरुवार) को भी छुट्टी जोड़कर छात्रों को विस्तारित ब्रेक दे सकते हैं। हालांकि, इसका अंतिम निर्णय संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा लिया जाएगा।
Rajasthan School Holi: अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के स्कूल से आधिकारिक नोटिस या सर्कुलर की पुष्टि अवश्य कर लें। सरकारी स्कूलों में 4 मार्च की छुट्टी तय है, जबकि 3 मार्च को अवकाश स्थानीय स्तर पर निर्भर करेगा। होली राजस्थान का प्रमुख त्योहार है, ऐसे में स्कूलों में छुट्टी को लेकर उत्साह स्वाभाविक है। छात्रों को त्योहार का आनंद लेने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई की योजना भी संतुलित रूप से बनानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications