Rajasthan News Today: जयपुर को मिलेगी Vande Bharat Sleeper की सौगात, कितना होगा किराया और कहां तक जाएगी?
Rajasthan News Today: राजस्थान को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस स्लीपर ट्रेन को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्सुकता है। दिल्ली से अहमदाबाद के बीच एक नए स्लीपर कॉरिडोर पर वंदे भारत चलाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर रुकेगी। इससे प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
रेल मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना लगभग तय है। यह ट्रेन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। नई दिल्ली से चलकर गुजरात के अहमदाबाद में इसका अंतिम स्टॉप होगा।

Rajasthan News Today: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की हो रही है मांग
इस नई सेवा से राजस्थान के यात्रियों को खासा लाभ मिलने की उम्मीद है। जयपुर या जोधपुर से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की मांग सोशल मीडिया के जरिए लगातार होती रहती है। फिलहाल जयपुर-अहमदाबाद रूट पर कोई नियमित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन संचालित नहीं है। अनुमान है कि प्रस्तावित ट्रेन का किराया 3AC में करीब 2,300 से 2,800 रुपये, 2AC में 3,000 से 3,800 रुपये और 1AC में 4,000 से 5,000 रुपये के बीच हो सकता है।
Vande Bharat Sleeper में मिलेगी खास सुविधाएं
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बात करें तो इस ट्रेन में आरएसी या वेटिंग टिकट की सुविधा नहीं मिलेगी। सिर्फ कन्फर्म टिकट होने पर ही लोगों को यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन को लेकर भी कड़े नियम तय किए गए हैं। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में 16 जनवरी को अधिसूचना जारी की है।
- अगर कोई यात्री ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से आठ घंटे से कम समय पहले अपना 'कंफर्म' टिकट रद्द करता है तो उसे कोई भी राशि वापस नहीं मिलेगी।
कन्फर्म टिकट को लेकर सख्त नियम
वंदे भारत नियमों के मुताबिक, 'कंफर्म' टिकट 72 घंटे से पहले रद्द किया जाता है तो किराये का 25 प्रतिशत शुल्क काटा जाएगा। अगर टिकट 72 घंटे से लेकर आठ घंटे पहले तक रद्द किया जाता है, तो 50 प्रतिशत किराया काट लिया जाएगा। मंत्रालय ने रेल यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम, 2015 में संशोधन कर वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के लिए यह सख्त प्रावधान लागू किए हैं। दूसरे ट्रेनों की बात करें, तो अगर कन्फर्म टिकट रवाना होने से चार घंटे से कम पहले रद्द किया जाता है, तो पैसे वापस नहीं किए जाएंगे। वंदे भारत स्लीपर में यह सीमा आठ घंटे रखी गई है, यानी यात्रियों को ज्यादा सतर्क रहना होगा।
Jaipur Vande Bharat से प्रदेश के लोगों को मिलेगी राहत
जयपुर से वंदे भारत ट्रेन के रवाना होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को प्रदेश से गुजरात जाने के लिए सुपरफास्ट लग्जरी विकल्प मिलेगा। आम तौर पर फ्लाइट का किराया काफी ज्यादा होता है और वंदे भारत इसकी तुलना में काफी किफायती है। इससे ट्रेन से सफर करनेवाले यात्रियों को सुविधाजनक विकल्प के साथ ही कम समय में लग्जरी फील लेने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications