Rajasthan News Today: जयपुर जेल में अजब प्रेम की गजब कहानी, दो कातिलों को हुआ इश्क अब रचाएंगे शादी
Rajasthan News Today: राजस्थान की जयपुर जेल में अजब प्रेम कहानी शुरू हुई और अब शादी के मुकाम तक पहुंच गई है। दरअसल शहर के चर्चित दुष्यंत शर्मा हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही प्रिया सेठ को जेल में अपना हमसफर मिल गया है। ओपन जेल में बंद एक अन्य उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद से वह अलवर में विवाह करने जा रही है।
दोनों की शादी 23 जनवरी को तय की गई है। इसके लिए राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की पैरोल भी मंजूर कर दी है। प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद दोनों जयपुर ओपन जेल में बंद हैं। यहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा। दोनों की शादी के लिए वकील विश्राम प्रजापत ने अदालत में पैरवी की थी।

Rajasthan News Today: हत्या की सजा काट रहे हैं दोनों
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने प्रिया सेठ की अर्जी स्वीकार कर ली। दोनों को पैरोल पर 15 दिनों की रिहाई मिल गई है। शहर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में प्रिया सेठ को दोषी करार दिया गया है। उसने अपने पूर्व प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज उतारने के लिए झोटवाड़ा निवासी युवक दुष्यंत शर्मा को प्रेम जाल में फंसाया था। बाद में प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दुष्यंत को मिलने के बहाने प्रिया ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था। यहां पहले से ही दीक्षांत और उसके साथी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर दुष्यंत से 10 लाख रुपये लूटने की साजिश रची थी। योजना सफल नहीं हुई तो तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने दुष्यंत की गला घोंटकर हत्या कर दी।
Jaipur Jail में बंद हैं प्रिया और हनुमान
इस मामले में पुलिस ने प्रिया को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वह 3 मई 2018 से जेल में बंद है। अब उसकी शादी की खबर ने एक बार फिर उसे सुर्खियों में ला दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस हनुमान प्रसाद से वह शादी करने जा रही है, वह भी हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
प्रिया सेठ बनना चाहती थी राजस्थान की डॉन
प्रिया सेठ का आपराधिक सफर भी कम चौंकाने वाला नहीं रहा है। वह राजस्थान की सबसे बड़ी महिला गैंगस्टर बनने का सपना देखती थी। पढ़ाई के लिए जयपुर आई प्रिया जल्द ही अपराध की दुनिया में उतर गई। उसने पहले रिश्तेदारों का घर छोड़ा, फिर पेइंग गेस्ट बनकर रहने लगी। ऐशो-आराम और शौक पूरे करने के लिए उसने हनीट्रैप का रास्ता अपनाया और अमीर लड़कों को अपने जाल में फंसाकर लूटने लगी। वैश्यावृत्ति, ठगी और एटीएम लूट जैसी वारदातों में भी उसका नाम सामने आया। फिलहाल वह हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रही है, लेकिन अब उसकी जिंदगी में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications