Rajasthan News Today: राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार, महिला की लातों से पिटाई लेकिन लोग बने रहे दर्शक
Rajasthan News Today: राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाड़मेर जिले के सारला-सेडवा थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने समाज और प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में DJ पर डांस कर रही एक महिला को एक व्यक्ति अचानक सरेआम लात मार देता है। मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहते हैं।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घटना सार्वजनिक जगह पर हुई है और वहां कई लोग मौजूद हैं। इसके बावजूद न तो कोई महिला के बचाव में आगे आता है और न ही आरोपी को रोकने की कोशिश करता है। यह दृश्य न केवल महिला की सुरक्षा पर सवाल उठाता है।

Rajasthan News Today: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज बची है या नहीं। कई लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह भी सवाल किया जा रहा है कि जब ऐसी घटनाहो रही है, तो वहां मौजूद लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Rajasthan News: पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान
सूत्रों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और जांच शुरू की जा सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी की पहचान हुई है या नहीं। कुछ लोगों का कहना है कि पिटाई करने वाले पुरुष और महिला परिवार के सदस्य हैं। पुलिस की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए समाज में असंवेदनशीलता को फिर से सामने ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications