Rajasthan News Today: सर्दी की बारिश और ओले ने किसानों को रुलाया, फसलों को हुआ भारी नुकसान
Rajasthan News Today: गणतंत्र दिवस के पहले से राजस्थान में मावठ (सर्दी की बारिश) हो रही है। इस वजह से मौसम में नमी बनी हुई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने क असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला है। मंगलवार (27 जनवरी) सुबह राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश और ओले की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
सर्दी की मावठ फसल के लिए अच्छी मानी जाती है। बारिश के साथ ओले ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। बारिश के इस दौर से आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। तेज बारिश की वजह से कोटा के रामगंज मंडी में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धनिये की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

Rajasthan News Today: बारिश की वजह से फसलों को नुकसान
- राजस्थान में मौसम के करवट लेने के साथ ही कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर के अलावा कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, अलवर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की खबर है।
- कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी सूचना मिली है, हालांकि अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश ही हुई है। कई जगहों पर बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर गया है।
Rajasthan Rain: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
बारिश के साथ कुछ इलाकों में हादसों की भी खबर सामने आई है। दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। सीकर और कोटा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। इन घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
Rajasthan Rain Alert: अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कोटा शहर में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है और हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले एक-दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश चिंता का कारण बन गई है। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications