Rajasthan News Today: बजट पर विधानसभा में हंगामे के आसार, पेपर लीक केस में चार्जशीट होगी दाखिल
Rajasthan News Today: राजस्थान के लिए सोमवार (16 फरवरी) का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से अहम रहने वाला है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हंगामे के पूरे आसार हैं। प्रदेश का बजट पेश हो चुका है और अब इस पर चर्चा होने वाली है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने बजट को प्रदेश के साथ धोखा करार दिया है। बहुचर्चित पेपर लीक मामले में भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। इसके अलावा, प्रदेश में मौसम भी करवट लेने का संकेत दे रहा है।
विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। विधानसभा सत्र में हंगामा होना तय है। खेजड़ी विवाद को लेकर भी प्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर चल रहा है।

Rajasthan News Today: पेपर लीक मामले में दर्ज हो सकती है चार्जशीट
- पेपर लीक प्रकरण में जांच एजेंसी आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। माना जा रहा है कि जांच में शामिल आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत जुटा लिए गए हैं।
- युवाओं में इस मामले को लेकर पहले से ही नाराजगी रही है, ऐसे में चार्जशीट दाखिल होने से जांच की दिशा साफ होने की उम्मीद है। सरकार ने पहले ही साफ किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Rajasthan News: विधानसभा में भारी हंगामे के आसार
सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक मामले और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक रुख अपना सकता है। ऐसे में सदन की कार्यवाही के दौरान शोर-शराबा और नारेबाजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सरकार की ओर से भी जवाबी रणनीति तैयार की गई है और वित्तीय प्रावधानों को लेकर विस्तृत जवाब देने की तैयारी है।
Rajasthan Weather Today: मौसम भी ले रहा करवट
मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को जयपुर, कोटा और आसपास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध देखी जा सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट संभव है। अब दिन के समय धूप सेंकने वालों की तादाद काफी कम हो गई है। हालांकि, सुबह और शाम के दौरान हवा में ठंडक बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications