Rajasthan News Today: नई स्पोर्ट्स पॉलिसी और पेपर लीक जांच पर हलचल, शिवरात्रि के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम
Rajasthan News Today: राजस्थान में जल परियोजनाओं, खेल नीति, भर्ती परीक्षाओं की जांच और पर्यटन नीति के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर चल रहा है। रविवार को भी राजनीतिक विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी रह सकता है। रविवार (15 फरवरी) को देश भर में शिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश के कई शहरों में शादी के सीजन को देखते हुए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। राजस्थान की अर्थव्यवस्था में बड़ा हिस्सा डेस्टिनेशन वेडिंग और पर्यटन भी है।
प्रदेश में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस प्रोजेक्ट को राज्य के 13 जिलों के लिए जीवनरेखा मानी जा रही है। विपक्षी दलों का आरोप है कि परियोजना के लिए टेंडर और दूसरे आवंटन पारदर्शी ढंग से नहीं हो रहा है।

Rajasthan News Today: समीक्षा बैठक की संभावना
- ERCP के तहत नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना की टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक होने की संभावना है।
- इस परियोजना के पूरा होने से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों को पीने का पानी और सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिलेगा। यह योजना जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Rajasthan News: खेल नीति का ड्राफ्ट हो सकता है पेश
राजस्थान सरकार अपनी नई स्पोर्ट्स पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट भी सार्वजनिक कर सकती है। इस नई नीति में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को विशेष अवसर देने और जिला स्तर पर आधुनिक स्टेडियम विकसित करने की योजना शामिल है। इससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी नई गिरफ्तारियां कर सकती है या पुरानी भर्ती परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी कर सकती है। इससे लाखों युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों की नजर इस मामले पर टिकी हुई है।
Rajasthan Weather: शुष्क मौसम रहने का अनुमान
राजस्थान के लगभग हर हिस्से में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में लोगों को धूप में हल्की गर्मी का अहसास भी हो सकता है। हालांकि, सुबह और शाम में ठंड रहेगी। इस साल फरवरी में ही ठंड लगभग गायब हो चुकी है। पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है। राज्य का पर्यटन विभाग जयपुर, जोधपुर और उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने के लिए नया अभियान शुरू कर सकता है। इससे राज्य में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications