Rajasthan News Today: विधानसभा में बजट से पहले भारी बवाल की आशंका, नाहरगढ़ फोर्ट में होगा वॉकिंग टूर का आयोजन
Rajasthan News Today: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और अब तक सदन में जमकर बवाल हुआ है। 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026 से पहले प्रदेश का सियासी पारा पूरी तरह गरमाया हुआ है। मंगलवार 10 फरवरी को विधानसभा में भारी हंगामे की उम्मीद है। विपक्ष पेपर लीक, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। बजट से ठीक एक दिन पहले सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी के पिटारे से इस बार युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। सामाजिक कल्याण योजनाओं के ऐलान की अटकलें तेज हैं। सरकारी नौकरियों, महंगाई से राहत और ग्रामीण विकास को लेकर भी जनता की नजरें बजट पर टिकी हैं।

Rajasthan News Today: विधानसभा में विपक्ष की घेराबंदी
विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए सवालों का पूरा पुलिंदा तैयार कर लिया है। खासतौर पर पेपर लीक मामलों, किसान कर्जमाफी और बिजली-पानी संकट को लेकर तीखे सवाल पूछे जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बजट पेश होने से पहले का यह सत्र काफी हंगामेदार रहेगा।
Rajasthan School News Today: बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल
- प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। अभिभावकों और छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी नई जानकारी सामने आ सकती है।
Rajasthan Tourism: पर्यटन प्रेमियों के लिए खुशखबरी
राजस्थान में फरवरी का महीना पर्यटन के लिहाज से खास माना जाता है। जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में 10 फरवरी को विशेष वॉकिंग टूर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा जोधपुर में सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम भी होंगे। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह बेहतरीन मौका है।












Click it and Unblock the Notifications