Rajasthan News: माउंटआबू एसडीएम गौरव रविन्द्र सालुके की बाइक सवारी,आखिर क्यों हो रही चर्चा?

Rajasthan News: राजस्थान के माउंटआबू में एसडीएम गौरव रविन्द्र सालुके की सादगी की इन दिनों जमकर चर्चाएं हो रही है। एसडीएम सालुके कभी बाइक पर कभी पैदल ही निरीक्षण करने निकल पड़ते है।

आज भी माउंटआबू एसडीएम सालुके निचलागढ उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने बाइक पर सवार होकर पहुंच गए। इसके साथ ही रास्ता दुर्गम आया तो फिर जंगल के रास्तों में पैदल ही चल पड़े।

rajasthan-news-the-simplicity-of-sdm-gaurav-ravindra-saluke-is-being-discussed-a-lot-these-days-in

एसडीएम सालुके की सादगी के वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर किए जा रहे है। इतना ही इलाके के ग्रामीण भी एसडीएम की सादगी की जमकर सराहना कर रहे है।

सिरोही के माउंटआबू एसडीएम गौरव रविन्द्र सालुके ने ग्रामीण क्षेत्र निचलागढ व उपलागढ में विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान निचलागढ उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया। इस पर अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए।

माउंटआबू एसडीएम गौरव रविन्द्र सालुके द्वारा भाखर अंचल के ग्रामीण क्षेत्र निचलागढ व उपलागढ़ में विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम ग्राम उपलागढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विधार्थियों से परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। पोषाहार निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपलागढ में उपस्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया। ग्राम विकास अधिकारी को सिडिंग कार्यों व अन्य सभी योजनाओ के संबंध में जानकारी ली गई।

ग्राम निचलागढ में उपखण्ड अधिकारी स्वंय मोटरसाईकिल पर दूरस्थ ईलाके पर जाकर नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित मजदुरों से जानकारी ली गई।

ग्राम निचलागढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई।

निचलागढ में राशन डीलर से जानकारी ली गई। सिडिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम उपलागढ़ में ग्रामीणों द्वारा मोबाईल टावर बंद होने से हो रही परेशानियों के बारे में बताया गया। इस पर उन्होंने टावर को शुरू करने के निर्देश दिए गए।

समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने ग्रामस्तरीय कार्मिको को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान निचलागढ में सरपंच रेखादेवी, नायब तहसीलदार कुंजबिहारी झा, नरसाराम व अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+