Rajasthan News: गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से हुई सचिन की मौत, सड़क हादसा बताकर दी 5 लाख की सहायता
Rajasthan News: दौसा जिले के बसवा निवासी सचिन शर्मा की मौत को लेकर सियासत गर्म हो गई है। एसएमएस अस्पताल में जो मौत गलत ग्रुप का खून चढ़ने से हुई थी सरकार ने सड़क हादसा बता दी।
सचिन शर्मा की मौते के बाद अब सरकार ने एक ओर बड़ी लापरवाही कर सड़क हादसा बता कर परिजनों को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर दिया।

सचिन शर्मा की राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में बिते दिनो डॉक्टरों की लापरवाही से गलत ग्रूप का खून चढ़ाने से मौत हुई थी। मौत के बाद जमकर बवाल भी हुआ था।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने पूरे मामले में एक्शन लेकर डॉक्टरों सहित स्टॉफ पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन अब उसी लापरवाही को छिपाने के लिए सरकार ने इसे सड़क हादसा बता कर 5 लाख की सहायता राशि दे दी ।
दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से एसएमएस अस्पताल में गलत खून चढ़ाने की वजह से हुई मौत को सड़क हादसा बताकर 5 लाख रूपए आर्थिक सहायता जारी की है
गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बीते दिनों बसवा के सचिन शर्मा की मौत हुई थी, इसके बाद जब सचिन के शव को एंबुलेंस से उसके गांव लाया गया तो सचिन के परिवार के लोगों के पास एंबुलेंस को देने का पैसा तक नहीं था।
लेकिन गांव वालों ने इस मौके पर सचिन के परिवार की मदद कर एंबुलेंस का पैसा दिया और अंतिम संस्कार का भी इंतजाम किया
उधर राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस में सचिन की गलत खून चढ़ाने की वजह से हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा था। इस बीच गांव वालों और सामाजिक लोगों ने व्हाट्सएप पर एक मुहिम चला कर मृतक सचिन के परिवार को छोटी-छोटी धनराशि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इकट्ठी करनी शुरू की उसके बाद सरकार भी सरकार नहीं चेती।
जिसके चलते बीते कल सचिन के ताउ और सचिन की बहन पानी की टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग करते रहे, जिसके चलते आनंद-फानन में बीते दिन दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव के डिजिटल हस्ताक्षर से मुख्यमंत्री सहायता कोष द्वारा 5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई।
लेकिन यह आर्थिक सहायता भी सरकार ने अपनी गलती ना मानते हुए सड़क हादसा बात कर जारी की है।
अब सड़क हादसा बता कर दी राजस्थान सरकार की 5 लाख की मुआवजा राशि को देखकर विपक्ष हमलावर हो गया है। जिसके चलते बांदीकुई नगर पालिका वाइस चेयरमैन राजेश शर्मा ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर हमला बोला है।
जहां राजेश शर्मा का स्पष्ट रूप से कहना है कि सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अब सचिन शर्मा की मौत को सड़क हादसे का रंग दे रही है जो गलत है।
उधर सचिन शर्मा की मौत के बाद कांग्रेस पहले से ही हमलावर है जिसके चलते राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर वाल के माध्यम से भजनलाल सरकार को घेरते हुए सचिन शर्मा के परिवार को 50 लाख रुपए तथा एक आदमी की नौकरी की मांग भी कर दी है।
अब सचिन की मौत के बाद सड़क हादसे का मुख्यमंत्री सहायता कोष से पैकेज जारी होना और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का मुख्यमंत्री से 50 लाख के पैकेज की मांग के साथ नौकरी की मांग करना राजस्थान की संवेदनशील भजनलाल सरकार को घेरने का काम जरुर कर रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications