Rajasthan News: ट्रक और क्रूजर में हुई जबरदस्त भिड़ंत, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के अनूपगढ़ में सलेमपुरा के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और क्रूजर में जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजस्थान के अनूपगढ़ के पास नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव सलेमपुरा से 1 किलोमीटर पहले गांव 17 एसजेएम के पास ओवरटेक करते समय क्रूजर पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रूजर ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ड्राइवर की भी मौत हो गई।
डीएसपी अमरजीत चावला ने बताया कि अनूपगढ़ जिले के किकरावाली निवासी हेतराम (45) पुत्र हनुमान और पत्नी सुनीता (42) के साथ हेतराम की भाभी लिछमा देवी (55) पत्नी कृष्ण लाल, विद्या देवी (40) पत्नी देवीलाल, कलावती देवी (48) पत्नी हंसराज और कांता (35) मदन लाल के साथ क्रूजर चालक रमेश (38) पुत्र शंकर लाल शुक्रवार सुबह अनूपगढ़ के गांव 86 जीबी में अपने रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने आए थे।
शोक व्यक्त कर 86 जीबी से किकरावाली के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान गांव सलेमपुरा से 1 किलोमीटर पहले 17 एसजेएम के पास क्रूजर के ड्राइवर ने रायसिंहनगर की ओर जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की, रायसिंहनगर से अनूपगढ़ की ओर एक बस आ रही थी और ड्राइवर ओवरटेक नहीं कर पाया।
ड्राइवर ने गाड़ी को वापस ट्रेलर के पीछे लाने की कोशिश की, मगर क्रूजर सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौक से फरार हो गया ।
पुलिस ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हेतराम और उसकी पत्नी सुनीता, भाभी विद्या, कलावती और लिछमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि ड्राइवर रमेश और कांता को गंभीर हालत में अनूपगढ़ अस्पताल लेकर आया गया। जहां रमेश (ड्राइवर) ने दम तोड़ दिया। वहीं कांता की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications