Rajasthan: 2 बच्चों का बाप 20 साल की GF के साथ जान देने आया, सामने मौत खड़ी देख लड़की पीछे हटी
Girlfriend Boyfriend News Rajasthan: मोहब्बत का महीना चल रहा है। प्रेमी जोड़ों को 14 फरवरी 2024 को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे का इंतजार है। एक-दूसरे का प्यार का इजहार करेंगे। साथ जीने मरने की कसमें खाएंगे।
इस बीच राजस्थान के बालोतरा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर 2 बच्चों का पिता 20 साल की प्रेमिका के साथ मरने के लिए खेड़ गांव में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, मगर ट्रेन की गति देखकर प्रेमिका उसके साथ दुनिया छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाई।

जानकारी के अनुसार बालोतरा जिले के गांव खेड़ का 34 वर्षीय राजू भाट का अपने गांव की 20 वर्षीय की रवीना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की उम्र का फासला शादी की राह में रोड़ा बन रहा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच बीती रात झगड़ा भी हुआ। झगड़े के बाद दोनों ने सामूहिक रूप से खुदकुशी का फैसला लिया और ट्रेन से कटकर मरने के लिए खेड़ गांव में रेल पटरियों पर पहुंच गए।
सामने से आती ट्रेन के आगे छलांग मारकर दोनों जान देना चाहते थे, मगर ट्रेन की रफ्तार देख रवीना तो पीछे हट गई। राजू ट्रेन के आगे कूद गया। इससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पचपदरा थाना प्रभारी लेखराज के अनुसार मृतक राजू के भाई वीरमाराम ने युवती और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वीरमाराम का आरोप है कि पहले भी उसके भाई राजू को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं।
बीती रात साढ़े 11 बजे आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर सुला दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। राजू के परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव नहीं उठाएंगे।
जानकारी के अनुसार देर रात ट्रेन गार्ड समेत अन्य कर्मचारी राजू का शव बालोतरा रेलवे स्टेशन लेकर आए। फिर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। राजू की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 8 व छोटा बेटा 5 साल का है। राजू मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।












Click it and Unblock the Notifications