Rajasthan News: आग लगने से झुलसी कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास की हालत नाजुक, आईसीयू में हुईं भर्ती
Rajasthan News: कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत गंभीर है। उन्हें अहमदाबाद के ज़ाइडस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उदयपुर में अपने घर पर गणगौर पूजा के दौरान वे जल गई थीं। अस्पताल की ऑपरेशन प्रमुख जैस्मीन शाह ने उनकी हालत गंभीर बताई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ है।
ऑपरेशन प्रमुख जैस्मीन शाह ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए कहा कि वो 89% जल गई हैं। गिरने से सिर में चोट लगने के कारण उन्हें ब्रेन इंफार्क्ट भी हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की हैं साथ ही उन्होंने बताया कि उनके जीवन में व्यास का महत्व कितना अधिक है। गौरतलब है कि बीते सोमवार(31 मार्च) को 78 वर्षीय गिरिजा व्यास अपने घर पर गणगौर पूजा कर रही थी तभी अचानक गलती से अपनी साड़ी में आग लगने से गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में प्रारंभिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

उनके जीवन में गिरिजा व्यास का काफी महत्व है: गोपाल शर्मा
इस घटना पर दुख जताते हुए गोपाल शर्मा ने कहा कि गिरिजा व्यास उनके लिए मां-बाप सब कुछ हैं और वह बस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा उनकी बहन को सिर्फ आईसीयू में भर्ती कराया गया है, ब्रेन हेमरेज की खबरें गलत हैं। कई कांग्रेस नेताओं ने भी गिरिजा व्यास की सेहत को लेकर उनके परिवार से बात की है और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दे कि गिरिजा व्यास कांग्रेस में कई बड़े पदों पर रह चुकी हैं। राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर उन्होंने सेवा कार्य किया है। वह दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं है। 1985 से 1990 तक, वह विधायक रहीं और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहीं है।
गिरिजा व्यास कौन है?
गिरिजा व्यास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) की एक वरिष्ठ नेता हैं। वो राजस्थान की रहने वाली हैं और कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। गिरिजा व्यास वह उदयपुर (राजस्थान) से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने महिला अधिकारों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और राजनीति में उनका काफी अच्छा अनुभव है। वे कांग्रेस पार्टी में राजस्थान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल रही हैं। काफी लंबे वक्त तक ये कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications