Rajasthan News: कार के शौक ने पहुंचा दिया हवालात, पहले टेस्ट ड्राइव पर फिर कर दिया यह कांड....

Rajasthan News: प्रदेश के युवाओं में शौक और रसूख का ऐसा चलन दौड़ पड़ा है कि अपराध की राह पकड़ने से भी नहीं चूक रहे है। जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां कार चलाने के शौक में युवक हवालात पहुंच गया।

कार की टेस्ट ड्राइव के बहाने डेमो गाड़ी लेकर सेल्समैन के साथ निकला बदमाश गाड़ी चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युक को गिरफ्तार किया तो हैरत करने वाले खुलासे हुए।

Rajasthan News Car hobby led to jail first did this incident on test drive

शहर के एक कार शोरूम से 29 अप्रैल को हैरियर गाड़ी शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन के साथ लेकर निकाला था। बीच रास्ते में सेल्समैन को धमका कर नीचे उतर हैरियर गाड़ी ले भागा था।

एसीपी पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में शो रूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने टाटा हैरियर गाड़ी लेकर भागने वाला भोपालगढ़ हाल कुड़ी भगतासनी निवासी हिम्मत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उसने वारदात करना कबूला। गाड़ी लेकर भागने के बाद आरोपी द्वारा गुजरात रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट लगाई गई थी।

एसीबी छवि शर्मा ने बताया कि 29 अप्रेल को बगताराम पुत्र पुखराज भास्कर वाटिका चांदपोल सूरसागर हाल विधि अधिकारी मरुधरा गोटर्स आईटीआई चौराहा की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

पीड़ित ने बताया कि ऑफिस में टाटा हैरियर गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के लिए पवन नामक व्यक्ति आया और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करनी चाही तब ऑफिस के सेल्समैन अभिनव व्यास ने टेस्ट ड्राइव के लिए टाटा हैरियर डेमो को लेकर उसके साथ झालामंड रोड की तरफ गए। सेल्समैन को धमका कर नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया।

एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक कार चलाने का शौक रखता है इसलिए ऐसे कार्य को अंजाम दे दिया। वह प्राईवेट पढ़ाई कर रहा है, और कोई मामला आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है।

नांदड़ी से की पुलिस ने गाड़ी बरामद
गाड़ी का जीपीएस सिस्टम ऑन होने के बाद उसकी लोकेशन मिल गई और उसकी तलाश की गई तब गाड़ी नांदड़ी क्षेत्र में लावारिश हालत में मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+