Rajasthan News: मालवीय को भाजपा भेज सकती राज्यसभा, आदिवासी समाज के साधने की कवायद !
Lok Sabha Election Result: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप के साथ हैट्रिक का सपना संजोये भाजपा ने वो सब कुछ किया जो राजनीति में हर एक रणनीतिकार करना चाहता है।
भाजपा ने भी राजस्थान की एक- एक सीट पर राजनीति के धुरंधरों का चयन कर चुनावी मैदान में उतारा लेकिन यह भूल गई कि दल बदलू नेता कितना चमत्कार कर सकते है और नहीं।

...और शायद यहीं वजह रही कि बांसवाड़ा में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय को अपने खेमे में शामिल कर एक बड़ी चूक कर दी।
लेकिन अब एक बार फिर से सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो रही है कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भाजपा कम से कम वफादारी का एक ओर तोहफा दे सकती है।
आदिवासी वर्ग को साधने के लिए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को जहां डूंगरपुर-बांसवाड़ा से टिकट देकर लोकसभा चुनावों में मैदान में उतारा और जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल से लेकर कैबिनेट मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने रोड शो, चुनावी सभाओं में ताकत झौंकी।
अब सियासी गलियारों में चर्चाएं है कि बांसवाड़ा कि राजनीति में फिर से कदावर नेता महेंद्रजीत मालवीया को राज्यसभा के रास्ते संसद में भेज कर भाजपा बड़ा तोहफा दे सकती है।
भाजपा प्रत्याशी रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीया को अब राज्यसभा में जाने का मौका मिल सकता है। राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के सी वेणुगोपाल के त्यागपत्र देने पर उप चुनाव होंगे। जिसके चलते फिर से राज्यसभा के लिए उप चुनाव तय है।
आदिवासी अंचल में भाजपा का जनाधार खिसकने के डर से पार्टी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को राज्यसभा भेजने का रिस्क उठा सकती है। क्योंकि भाजपा के रणनीतिकार मानते है कि राज्यसभा में मालवीय के जाने पर राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के आदिवासी समाज में बड़ा संदेश दिया जा सकता है।
हालांकि अभी सब कुछ कहना बड़ी जल्दबाजी होगी। लेकिन भाजपा खेमें के बड़े नेता चुनाव नतीजों के बाद चाय की चुस्कियों पर इस तरह की चर्चाएं और गपशप करते हुए देखे जा रहे है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मालवीय के घर छाई मायूसी में भी खुशियों का जश्न होगा लेकिन कब इसका इंतजार अभी कुछ दिन ओर रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications