Rajasthan News: बिहार चुनाव ने राजस्थान का सियासी पारा किया हाई, पटना के समीकरणों से जयपुर में हलचल
Rajasthan News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर पार्टी और संगठन के बड़े नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, इस चुनाव ने राजस्थान का सियासी पारा हाई कर दिया है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। पटना के सियासी समीकरणों ने जयपुर में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
सूत्रों के हवाले से यह जरूर कहा जा रहा है कि प्रदेश के कई नेता ग्राउंड और वॉर रूम में काम कर रहे हैं। इस लिस्ट के सामने आने के बाद खास तौर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है।

BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिग्गजों की भरमार
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत दूसरे प्रदेशों के कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं।
Rajasthan News: स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वसुंधरा का नाम नहीं
पहले ऐसा माना जा रहा था कि बिहार में महिला वोटर्स को आकर्षित करने के लिए वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दीया कुमारी का नाम शामिल हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में सीएम भजनलाल शर्मा की भी चुनावी सभाएं की जाने की चर्चा थी। हालांकि, अब लिस्ट में इनमें से किसी का नाम शामिल है। राजस्थान की राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह पार्टी की केंद्रीय राजनीति में राजस्थान के नेताओं की स्थिति बताने के लिए काफी है। खास तौर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के राजनीतिक भविष्य के लिए भी अहम संकेत है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के कई नेता इस वक्त ग्राउंड पर डटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: जनसुराज के टिकट पर चुनावी मैदान में मनीष कश्यप, इस विधानसभा सीट से देंगे टक्कर
Bihar Chunav से राजस्थान का है तगड़ा कनेक्शन
⦁ बिहार चुनाव में राजस्थान का प्रभाव कम नहीं है। बिहार में खास तौर पर मारवाड़ी और कारोबारी समुदाय में राजस्थानी मूल के वोटर्स का अच्छा खासा प्रभाव है।
⦁ बिहार के सभी बड़े शहर में मारवाड़ी व्यापारी समुदाय सक्रिय है। पूर्व में भाजपा राजस्थान के नेताओं को बिहार में प्रचार के लिए भेजती रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता पूर्व चुनावों में प्रचार में सक्रिय रहे हैं।
⦁ बिहार में राजस्थानी समुदाय से आने वाले मारवाड़ी और कारोबारी घराने खास तौर पर बीजेपी के कट्टर समर्थक रहे हैं। 90 के दशक से ही यह वर्ग बीजेपी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले ही महागठबंधन में संग्राम, Tejashwi Yadav को भारी पड़ सकती हैं ये 3 कमियां
हालांकि, वसुंधरा राजे का नाम लिस्ट में नहीं है लेकिन वह प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं। अपने कार्यक्रमों की जानकारी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications