Rajasthan Counting 2023: राजस्‍थान में मतगणना की तैयारियां पूरी, किस सीट का आएगा सबसे पहले परिणाम?

Rajasthan Result 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 199 सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की जाएगी। फिर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। सुबह साढ़े नौ बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे राजस्‍थान में 36 काउंटिंग सेंटर स्‍थापित किए गए हैं, जिनमें 25 नवंबर को मतदान के बाद से ही तीन स्‍तर की सुरक्षा में ईवीएम रखी गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच ही मतों की गिनती की जाएगी।

Rajasthan vidhan Sabha Chunav Parinam

राजस्‍थान के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता ने बताया कि जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो जबकि शेष 30 जिलों में एक-एक मतगणना स्‍थल बनाए गए हैं। इन पर 1121 एआरओ तैनात किए गए हैं, जो वोटों की गिनती करेंगे।

25 नवंबर को राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर 75.45 प्रतिशत मतदान रहा, जो राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। श्रीगंगागनर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन हो जाने के कारण यहां चुनाव टाल दिए गए थे।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता ने बताया कि 51 हजार 890 मतदान केंद्रों पर ईवीएम से डाले गए मतों की गणना के लिए मतगणना केंद्रों पर 2524 टेबल लगाई गई हैं। इनमें कुल 4245 राउंड में वोट गिने जाएंगे। मतगणना के सर्वाधिक 41 राउंड शिव विधानसभा सीट व सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण सीट पर होंगे।

राजस्‍थान विधान सभा चुनाव परिणाम कहां देखें?

राजस्‍थान विधान सभा आम चुनाव 2023 का परिणाम वन इंडिया हिंदी वेबसाइट पर लाइव अपडेट होता रहेगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in को ओपन करना होगा, जिसके होम पेज पर Rajasthan Election Result 2023 के लिंक पर क्लिक करके 03 दिसम्‍बर 2023 को रुझानों के अपडेट तथा परिणाम को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+