Rajasthan Weather Update: आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम,कहां होगी बारिश, जानिए IMD का ताजा अलर्ट

Rajasthan Weather News: मानसून की बारिश से राजस्थान तरबतर हो गया है। आज भी मौसम विभाग 31 जिलों में भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के 23 और पश्चिमी राजस्थान के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह से आ चुका है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश में औसत बारिश 58 एमएम होती है। जबकि अब तक 54.6 एमएम बारिश हो चुकी है यानी 6 फीसदी कम बारिश हुई है।

rajasthan-mai-aaj-ka-mousam-alurt-mousam-vibhag-ne-jari-ki-chetawani-janiye-aaj-kaha-hogi-barrish

प्रदेश में अभी भी 33 जिलों में से 20 में औसत से कम बारिश हुई है। 11 जिलों में औसत से अधिक जबकि दो जिलों में औसत बारिश दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मॉनसून के अभी तीन महीने बाकी हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के 23 और पश्चिमी राजस्थान के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह 3 से 5 जुलाई के दौरान भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 4 से 6 जुलाई के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है।

इसके साथ ही राज्य में सोमवार को बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के घाटोल में 76 मिमी (3 इंच) और पश्चिमी राजस्थान में जालौर के रानीवाड़ा में 71 (2.84 इंच) दर्ज की गई।

इसके अलावा कोटा में 41.4 मिमी, चूरू में 65 मिमी और माउंट आबू में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+