Rajasthan Chunav: कांग्रेस जीती तो CM कौन होगा? गहलोत के सामने दिया प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब

Priyanka Gandhi in Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में स्‍टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस जीतने पर अशोक गहलोत-सचिन पायलट में सीएम कौन होगा के सवाल पर दिया जवाब।

Who Will Next CM of Rajasthan: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचार करने शुक्रवार को राजस्‍थान आईं। प्रियंका गांधी सागवाड़ा में कांग्रेस की जीत के लिए हवन भी किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने राजस्‍थान में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम कौन होगा? के सवाल का जवाब भी दिया।

Priyanka Gandhi in Rajasthan

राजस्‍थान चुनाव में प्रियंका गांधी का इंटरव्‍यू

राजस्‍थान में चुनाव प्रचार करने आईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से जब शुक्रवार को यह पूछा गया कि 'राजस्‍थान में अगर कांग्रेस जीतती है तो क्‍या अशोक गहलोत ही सीएम रहेंगे?' अशोक गहलोत की मौजूदगी में ही प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सवाल का जवाब मैं थोड़ी दे सकती हूं।

कांग्रेस जीती तो राजस्‍थान सीएम कौन होगा?

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम किसे बनाया जाएगा? इसका जवाब कांग्रेस हाईकमान के पास है और हाईकमान कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं।

Priyanka Gandhi in Rajasthan

क्‍या सचिन पायलट-अशोक गहलोत एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव?

आज तक से बातचीत में इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट ही नहीं बल्कि हमारी पूरी पार्टी एकजुट होकर राजस्‍थान चुनाव लड़ रही है। राजस्‍थान में बीजेपी एकदम बिखरी हुई है।

199 सीटों पर हो रहे राजस्‍थान चुनाव 2023

राजस्‍थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे? राजस्‍थान में कांग्रेस का राज कायम रहेगा या हर पांच साल बाद सत्‍ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहते हुए भाजपा की सरकार बनेगी?

भाजपा-कांग्रेस दोनों बिना सीएम फेस

राजस्‍थान की नई सरकार बनने पर मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब में भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक पत्‍ते नहीं खोले हैं। ना ही किसी नेता को सीएम फेस घोषित किया है। बात अगर कांग्रेस की जाए तो सीएम फेस के रूप में अशोक गहलोत व सचिन पायलट का नाम चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+