Rajasthan: दौसा में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, कई घायल, जानिए कैसे हुआ ये एक्सीडेंट?
Rajasthan: एक दुखद खबर राजस्थान के दौसा से है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 11लोगों की मौत हो गई है, जिसमें चार बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं। ये हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। इस हादसे में काफी लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें कि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु एक पिकअप पर सवार थे, जिसकी ट्रक से टक्कर हो गई।
दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बापी के पास हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, यह हादसा एक यात्री पिकअप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुआ है।

एसपी सागर राणा ने दी जानकारी (Rajasthan)
तो वहीं दौसा के उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने कहा, 'कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें चार बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं, एक महिला की एसएमएस अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई, जहां उसे दौसा से रेफर किया गया था।'
तो वहीं CMO की तरफ से कहा गया है कि 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के दौसा में हुई सड़क दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अधिकारियों को राजस्थान सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।'
खाटू श्याम मंदिर है आस्था का केंद्र, होती है हर मुराद पूरी
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर विशेष रूप से भगवान कृष्ण के अवतार बर्बरीक की पूजा के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें खाटू श्याम बाबा के नाम से जाना जाता है।
बर्बरीक को समर्पित है खाटू स्याम मंदिर (Rajasthan)
यह मंदिर महाभारत के एक महत्वपूर्ण पात्र बर्बरीक को समर्पित है, जिन्हें भगवान कृष्ण ने कलयुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा श्याम हर भक्त की सच्ची पुकार सुनते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, इनके दर से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है। फाल्गुन मास में यहां भव्य फाल्गुन मेला आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, अखंड ज्योति और विशेष सजावट का आयोजन होता है।












Click it and Unblock the Notifications