MP Weather: इन जिलों में आग उगलेगा आसमान, जमकर पड़ेगी गर्मी, हाल होंगे बेहाल
MP Weather: मध्य प्रदेश में अब गर्मी बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान अब हीट वेव की ओर इशारा कर रहा है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, जहां आने वाले समय में तापमान बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जहां ग्वालियर-चंबल अंचल से लेकर मालवा-निमाड़ अंचल तक का मौसम अब गर्म होता नजर आ रहा है। वहीं गर्म होता मौसम आमजन की समस्या बढ़ा रहा है, जहां अब दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आया था, जहां इसके बाद अब लगातार मध्य प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है। वहीं आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। यही कारण है कि, अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में लगातार हीट वेव असर दिखाई दे रहा है, मध्य प्रदेश के कुछ जिले लू के लपेट में नजर आ रहे हैं। वहीं अपने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान बढ़ता हुआ नजर आएगा, जहां लगातार बढ़ते तापमान का असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नजर आएगा।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम बदलाव नजर आ रहा है, जहां बदलते मौसम के बाद अब बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं अब बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। आने वाली 7 और 8 तारीख को बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जहां मौसम के बिगड़े हुए मिजाज का असर मालवा-निमाड़ अंचल पर दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के साथ वाले ओले गिरने का अनुमान है। वहीं आधे मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बादल छाने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं मालवा-निमाड़ अंचल में बादल छाने के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना है। इसी के साथ मध्य प्रदेश अलग-अलग हिस्सों में मौसम अपना अलग रंग दिखा सकता है, जहां मौसम किसानों के लिए आफत खड़ी कर सकता है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों तापमान में गिरावट के चलते सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है, जहां कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ बारिश हो रही है। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला थम जाएगा, जहां तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मध्य प्रदेश में मौसम का रंग बदल चुका है, जहां तापमान में हल्की गिरावट और कई जिलों में सक्रिय हुए सिस्टम के बाद बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अलग-अलग संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां मौसम के बदले इस मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अप्रैल के महीने में कुछ खास होने जा रहा है। अबकी बार अप्रैल के महीने में मध्य प्रदेश का मौसम करवट बदलेगा। मध्य प्रदेश के मौसम में अप्रैल का महीना बेहद खास हो सकता है, जहां अप्रैल के महीने में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अप्रैल के महीने में वेदर डिस्टरबेंस के कारण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है, जहां अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में इस तरह का मौसम बन सकता है। वहीं अप्रैल में गर्मी अपने चरम पर होगी, अप्रैल में गर्मी नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में अप्रैल का मौसम मिलजुला रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP Weather: फिर से एक्टिव होगा मजबूत सिस्टम, इस तारीख से इन जिलों में होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications