राजस्थान सरकार करेगी निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ली बैठक

Rajasthan News: रामगंजमंडी में राजस्थान सरकार 21 फरवरी से निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन करने वाली है। आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिविर योजना की बैठक ली।

निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सामाजिक संस्थानों की बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी, 8 दिन तक होगा आयोजन

rajasthan-government-will-organize-a-free-surgical-camp-in-ramganjmandi-of-kota-education-minister

रामगंजमंडी मे राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर 21 फरवरी को आयोजित होगा। जिसकों लेकर शुक्रवार देर शाम को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिविर योजना की बैठक ली।

जिसमे मंत्री मदन दिलावर ने शहर की सेवाभावी संस्थानों को शिविर की जिम्मेदारी सौपी। शिविर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 8 दिन के लिए लगेगा।

जिसमे पहले 2 दिन तक विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा ओपीडी जांच की जाएगी। वही 6 दिन ऑपरेशन में चिन्हित मरीजों का शल्य प्रक्रिया से ऑपरेशन किया जाएगा।

शहर मे शल्य चिकित्सा शिविर भ्रमण शील शल्य चिकित्सा इकाई द्वारा किया जाएगा। जिसमे विभिन्न रोगों के डॉक्टर्स की टीमों की मॉनिटरिंग मे मॉनिटरिंग और ऑपरेशन होंगे। वही नैत्र ऑपरेशन झालावाड मेडिकल कॉलेज के सहयोग से होंगे।

वहीं बैठक में शिक्षा मंत्री ने शिविर प्रभारी गोपाल गर्ग,सह प्रभारी दिनेश डपकारा,नितिन शर्मा को नियुक्त किया गया।

जिन्होंने बैठक मे शिविर के बारे मे बताया कि 21 और 22 फरवरी को ओपीडी में जांच की जाएगी। जिन मरीजों का ऑपरेशन मे चयन होगा, उन रोगियों के शिविर स्थल पर नि:शुल्क ऑपरेशन होंगे।

इस मौके पर उपस्थित सभी सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिम्मेदारियां ली गई । और शिविर को सफल बनाने में सहयोग का वादा किया ।

इस मौके पर कई लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भी किया। वही मंत्री ने भारत विकास परिषद को मेडिकल व्यवस्था, गोरधनपुरा मंदिर समिति को भोजन व्यवस्था और महिला और युवा मोर्चा को मरीजों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौपी।

शिविर में क्या-क्या होंगे ऑपरेशन

ओपन डिक्स,गाल ब्लैडर, पत्री की थेली में स्टोन,भगंदर मस्सा, रसौली और महिलाओं के रोग बच्चेदानी की गांठ, महावारी संबंधित रोग, अंडाशय की गांठ के ऑपरेशन सहित नेत्र चिकित्सा में मोतियाबिंद,काला पर्दे आदि ऑपरेशन होंगे।

बैठक में कौन- कौन रहे रहे मौजूद

बैठक में एसडीएम अनिल कुमार सिंघल, तहसीलदार नीरज रावत, बिजली बोर्ड के एक्सईएन विष्णु दत्त लोधा, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी रईस खांन सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+