राजस्थान: जाट वोट बैंक साधने को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री ने अमीन खान ने की चुनावी सभा
शिव विधानसभा क्षेत्र के रतासर गांव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमीन खान के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन शनिवार दोपहर को किया। जनसभा में पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया। रतासर गांव में जाट वोट बैंक साधने को लेकर इस सभा का आयोजन किया गया।
हरीश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की 7 गारंटी योजना का विस्तार से मंच से आमजन को जानकारी दी ऐसे में इस बार कांग्रेस पार्टी से बागी हुए फतेह खान और अमीन खान के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला है।

जाट वोट बैंक साधने को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया इस बैठ के बाद क्यास लगाया जा रहा है कि जाट वोट बैंक कांग्रेस की तरफ जुड़े हैं इस दौरान हजारों की संख्या में जाट समाज के लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा के दौरान हरीश चौधरी का भव्य स्वागत किया गया हरीश चौधरी कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल करने के लिए एक बड़ी चुनावी सभा का आयोजन किया था।
उसमें एक तरफ कांग्रेस के तरफ समाज के लोगों को जोड़ने को कहा, परंपरागत जाट वोट बैंक अधिकतर भाजपा की तरफ जाते हैं। दूसरी ओर रतासर सहित आसपास के गांवों में निर्दलीय प्रत्याशी फतेह खान की अच्छी पकड़ है इसी को लेकर शिव विधानसभा क्षेत्र के जहां पर जाट वोट अधिक है।
उसी स्थान पर आज अमीन खान के समर्थन में बड़ी चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया हरीश चौधरी ने का में कांग्रेस का कार्यकर्ता होने के नाते आपके बीच आया हूं सोच समझकर किसानों के हित में आपका वोट जाना चाहिए ऐसे में आज का दिन शिव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चाओं की यह सभा रही।
स्ट्रिंगर: गोकुल सियोल, बाड़मेर












Click it and Unblock the Notifications