Rajasthan News: झुंझुनू में युवक की मौत को लेकर बवाल, पूर्व मंत्री ने सरकार को दी यह धमकी, जानिए पूरा मामला

Jhunjhunu Death News: राजस्थान के अलवर में यासीन खान की हत्या के बाद झुंझुनू जिले के शाहबाज खान उर्फ धोलू कायमखानी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शाहबाज खान झुंझुनू जिले के चैलासी का रहने वाला था। शाहबाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पहुंचे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झुंझुनू हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नहीं उतरते देंगे। हमारे शांत प्रदर्शन को कमजोरी न समझा जाए।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा ने जिला कलेक्टर और जिला एसपी का नाम लेते हुए कहा कि आपकी पुलिस, आरएसी पैरामिलिट्री कम पड़ जाएगी। हमारे पास ट्रेंड लोग हैं। जो चीन और पाकिस्तान के छक्के छुड़ा सकते हैं। लेकिन हम इस लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से शांति से लड़ना चाहते हैं। हम कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं। हम अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बेजुबान को न्याय मिल सकता है तो यह तो एक जिंदा इंसान था।

rajendra gudha

आपको बता दें कि सवा महीने पहले झुंझुनू जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के चैलासी गांव के शाहबाज उर्फ धोलू की संदिग्ध परिस्थितियों में सवा महीने पहले मौत हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। इसमें न्याय दिलाने के लिए लोग जिला कलेक्ट्रेट पर इकट्ठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की इस मामले में संदिग्ध भूमिका है।

इससे पहले अलवर के भाजपा नेता यासीन खान की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। यासीन की हत्या के बाद बवाल खड़ा हो गया था। तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने यासीन के परिजनों से मुलाकात भी की थी। इसमें यासीन के परिजनों ने बाबा बालक नाथ से आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+