VIDEO: जयपुर के मैसूर महल मैरिज होम में लगी भीषण आग
जयपुर। जयपुर के मैसूर महल मैरिज होम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। सिरसी रोड़ स्थित इस मैरिज हॉल में आग दोपहर करीब दो बजे लगी। मैसूर महल मैरिज गार्डन मे डेकोरेशन का एक बड़ा डोम बना हुआ था, जहां काफी सजावट की हुई थी। शुरू में आग यहीं लगी बताई गई है। आग के वक्त यहां जो लोग यहां मौजूद थे, उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन आग ने तब तक भयंकर रूप धारण कर लिया। मैरिज हॉल से आग की ऊंची लपटे उठने लगीं। मैरिज हॉल के बहुत दूर तक धुएं का गुब्बार आसमान पर छा गया। दमकल की एक दर्जन गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि अग्निशमन और पुलिस ने जांच के बाद ही आग के कारणों का सही पता चलने की बात कही है।













Click it and Unblock the Notifications