Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल, लेकिन ये 3 आंकड़े चौंका सकते हैं
Rajasthan Exit Poll 2023: पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में अब हर किसी को इन चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। लेकिन नतीजों से पहले एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं उसने आने वाले नतीजों को हल्की झलक दे दी है। इसमे कुछ आंकड़े चौंकाने वाले भी सामने आए हैं।

एक तरफ जहां तमाम एग्जिट पोल राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को जीतता बता रहे हैं ऐसे में न्यूज-24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं।
इस एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस+ को 101 सीटों पर जीतत मिलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस+ को 101 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा के खाते में 89 सीटें जा सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल पर नजर डालें तो भाजपा को 80-100 सीट तो कांग्रेस+ को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। इडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल के अनुसार भाजपा को राजस्थान में 80-90 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस+ को 94-104 सीटों पर जीत मिल सकती है।
अधिकतर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 94-114 सीट तो कांग्रेस+ को 71-91 सीट पर जीतमिल सकती है।
दैनिक भास्कर के पोल में भाजपा को 98-105 और कांग्रेस+ 85-95 सीट मिल रही हैं। जन बात पोल के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-122 सीट तो कांग्रेस+ को 62-85 सीटें मिल सकती हैं। पी-एणएआरक्यू पोल में भाजपा को 105-125 तो कांग्रेस+ को 69-91 सीटों पर जीत मिल सकती है।
चुनाव के बाद सामने आए 10 एग्जिट पोल में से 7 में भाजपा को राजस्थान में जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं तीन पोल के अनुसार कांग्रेस को यहां जीत मिल सकती है। राजस्थान में अगर भाजपा को जीत मिलती है तो 3 दशक से चली आ रही परंपरा कायम रहेगी, यहां हर बार सत्ता परिवर्तन होता है।












Click it and Unblock the Notifications