Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्‍थान में किसकी सरकार? क्या कहता है Jan Ki Baat का एग्जिट पोल

Rajasthan Chunav Exit Poll 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जन की बात ने भी एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें राजस्‍थान में अबकी बार पूर्ण बहुमत के साथ भजपा की सरकार बनती दिख रही है।

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राज्‍स्‍थान विधानसभा की 199 सीटों में से भाजपा को 100 से 122 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के हाथ में 62 से 85 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्‍य के खाते में 14 से 15 सीटें जाने का अनुमान है।

Rajasthan Exit Poll 2023

बता दें कि 16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोट डाले गए। राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए। कुल 75.45 फीसदी मतदान हुआ। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

देश के पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव रहे हैं। मतदान का आखिरी चरण गुरुवार को तेलंगाना में समाप्‍त हुआ है। तेलंगाना की वोटिंग पूरी होते ही तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल का पिटारा खोल दिया।

इधर, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार दिन में एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि भले ही सर्वे कुछ भी कहता हो। एग्जिट पोल कैसा भी आए और सटटा बाजार भी चाहे जितने भाव दें। इतना तो यह है कि इस बार राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार की वापसी हो रही है।

क्‍या कहते हैं कि अन्‍य एग्जिट पोल?

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
कांग्रेस-86 से 106
भाजपा-80 से 100
अन्‍य-0

जन की बात
कांग्रेस-62 से 85
भाजपा-100 से 122
अन्‍य-14 से 15

सी वोटर
कांग्रेस-71 से 91
भाजपा-94 से 114
अन्‍य-9 से 19

Polstrat

कांग्रेस-86 से 106
भाजपा-80 से 100
अन्‍य-0

टुडेज चाणक्य
कांग्रेस-89 से 113
भाजपा-77 से 101
अन्‍य-2 से 16

Matrize

कांग्रेस-65 से 75
भाजपा-115 से 130
अन्‍य-12 से 19

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+