Rajasthan: सीएम योगी बोले- वसुंधरा राज में विकास हुआ, कांग्रेस राज में क्राइम में नंबर 1 बन गया राजस्थान
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए भाजपा के स्टार चुनाव प्रचारक पहुंच रहे हैं। सोमवार को
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) राजस्थान पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जयपुर ( Jaipur ) के आमेर ( Amer ) निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सतीश पुनिया ( Satish Poonia ) के समर्थन में चुनाव सभा की। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी ने वोटरों को संबोधित करते हुए कहा
वंसुधरा राजे के नेतृत्व वाल सरकार में जिस राजस्थान में पांच साल पहले हर गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं तक विकास पहुंचाने के लिए कदम उठाए गए और कार्यक्रम आयोजित किए गए, उसी राजस्थान का इन पांच सालों में क्या हो गया? यह विकास, पर्यटन, रोजगार में के बजाय अपराध के मामले में नंबर वन बना हुआ है।
सीएम येागी ने कहा
जब हम लोगों को भक्ति की बात करनी हो, देश के प्रति सपूंर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य करने की बात करनी हो तो पूरा देश राजस्थान की ओर बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से देखता है।राजस्थान के जयपुर के आमेर मे यूपी सीएम योगी ने कहा आज मैं आपके सामने यह बताने आया हूं कि देश में आपकी भावनाओं के अनुरूप काम हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसका उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
सीएम योगी ने कहा
500 साल बाद रामलला वर्षों बाद अपने 500 साल बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे़। उन्होंने कहा मैं आपसे आह्वान करने आया हूं कि आप सतीश पूनिया को चुनकर जयपुर विधानसभा में भेजें। मैं सतीश पूनिया को जिम्मेदारी दे रहा हूं कि आमेर विधानसभा क्षेत्र के लोग 22 जनवरी के बाद अयोध्या जरूर पहुंचें। अगर आप ऐसा करते हैं तो 3 दिसंबर के बाद की ट्रेन सतीश पूनिया पहले ही बुक कर लेंगे, अयोध्या में बाकी सब हम संभाल लेंगे।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: UP CM Yogi Adityanath addresses public meeting at Amber assembly constituency; says, "The Rajasthan where five years ago steps were taken and events were organised to make development reach every village, poor, farmers, youth and women in the… pic.twitter.com/VUWEXvby3N
— ANI (@ANI) November 20, 2023
Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने लाडनूं की घटना पर जताया दुख, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications