Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान चुनाव में यूपी के इन नेताओं की प्रतिष्ठा भी लगी है दांव पर
vidhan Sabha Chunav Result 2023 Rajasthan: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 का परिणाम आने में अब चंद घंटे बचे हैं। 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
सबसे पहले सर्विस मतदाताओं के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद नौ बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक बजे तक राजस्थान चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार किसकी सरकार बनेगी?

राजस्थान में साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आलाकमान और राजस्थान के स्थानीय नेता ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के भी कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम उत्तर प्रदेश के नेताओं का भविष्य भी तय करेगा। ऐसे में राजस्थान चुनावों के नतीजों पर यूपी की भी विशेष नजर है।
आरएलडी के जयंत चौधरी
उत्तर प्रदेश के नेता जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल भी राजस्थान में एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। आरएलपी ने भरतपुर सीट पर भाजपा से गठबंधन कर रखा है।
आसपा के चंद्रशेखर रावण
उत्तर प्रदेश से राजनीतिक कॅरियर शुरू करने वाले चंद्रशेखर रावण पहली बार राजस्थान की राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर रावण हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी से गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं।
बसपा की मायावती
बहुजन समाज पार्टी भी राजस्थान चुनाव मैदान में है। बसपा सुप्रीमो मायावती तो कह भी चुकी हैं कि राजस्थान की नई सरकार चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस की। उसे बसपा का समर्थन रहेगा। साल 2008 और 2018 में भी बसपा ने सत्ता दल को समर्थन दिया है। यह बात अलग है कि बसपा से जीतकर आने वाले विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं।
सीएम आदित्यनाथ योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा भी राजस्थान चुनावों में दांव पर लगी हुई है। राजस्थान चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी आदित्यनाथ राजस्थान चुनाव की सबसे हॉट सीट तिजारा पर भाजपा उम्मीदवार बाबा बालकनाथ को पर्चा भ भरवाने आए थे। तिजारा समेत कई पर सीएम योगी ने चुनाव प्रचार भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications