Rajasthan News: कौन हैं घूंघट वालीं चित्रा सिंह, जो राजस्‍थान चुनाव में हाथ जोड़कर मांग रहीं वोट

Manvendra Singh Jasol Wife Chitra Singh: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बालोतरा जिले की सिवाना सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्‍नी चित्रा सिंह भी घूंघट (Ghunghat) में वोट मांग रही हैं।

Manvendra Singh Jasol Sivana Seat: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए महिलाएं भी वोट मांगती नजर आ रही हैं। बागीदौरा में भाजपा प्रत्‍याशी कृष्णा कटारा वोट के लिए महिला मतदाता के साथ उसके घर पर आंगन में लेप करती दिखीं। वहीं, घूंघट वाली एक महिला भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

राजस्‍थान चुनाव में घूंघट निकाले और हाथ जोड़कर वोट मांगने वाली इस महिला का नाम चित्रा सिंह हैं। ये खुद तो चुनाव नहीं लड़ी रहीं, मगर चित्रा सिंह चाहती हैं कि मतदाता कांग्रेस प्रत्‍याशी के पक्ष में वोट करें।

Siwana Seat Election 2023

दरअसल, घूंघट राजस्‍थान मान-सम्‍मान का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति से बड़ों के सामने सिर पर पल्‍लू रखती हैं। चेहरा नहीं दिखातीं। सूबे की सरकार चुनने का उत्‍सव राजस्‍थान विधानसभा चुनाव भी इससे अछूता नहीं हैं। कई महिलाएं घूंघट में चुनाव प्रचार करती नजर आती हैं।

हम जिस घूंघट वाली महिला चित्रा सिंह की बात कर रहे हैं। वो कांग्रेस प्रत्‍याशी कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्‍नी हैं। जसोल राजस्‍थान के नए जिले बालोतरा की सिवाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मानवेंद्र सिंह जसोल के पक्ष में उनके परिजनों के साथ-साथ पत्‍नी चित्रा सिंह भी वोट मांग रही हैं।

लंबा सा घूंघट निकाले चित्रा सिंह सिवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जनसम्‍पर्क करके चुनाव प्रचार कर रही है। लोग इन्‍हें कांग्रेस की घूंघट वाली स्‍टार प्रचारक भी बता रहे हैं।

Rajasthan Election 2023

राजस्‍थान में 25 नवंबर को मतदान

बता दें कि राजस्‍थान विधनसभा की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है। 3 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। भाजपा ने सभी 200 व कांग्रेस 199 सीटों (भरतपुर पर आरएलडी से गठबंधन) पर प्रत्‍याशी उतारे हैं।

सिवाना विधानसभा सीट

बात अगर सिवाना विधानसभा सीट की करें तो यहां पर भाजपा ने वर्तमान विधायक हमीर सिंह भायल को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह जसोल को टिकट दिया है। जसोल 2004 में बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद व शिव विधानसभा सीट से साल 2013 में विधायक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+