Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manju vs Manju Jayal: हार का बदला लेने चुनाव मैदान में उतरीं देवरानी-जेठानी, जायल में रोचक मुकाबला

devrani vs Jethani in Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में देवरानी जेठानी भी एमएलए बनने की दौड़ में हैं। नागौर जिले की जायल सीट पर कांग्रेस से डॉ. मंजू मेघवाल व भाजपा से पूर्व विधायक मंजू बाघमार हैं

Manju Baghmar vs Manju Meghwal MLA Jayal: राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में कई रिश्‍ते भी दांव पर लगे हैं। धौलपुर में जीजा शिवचरण कुश्‍वाह के सामने साली शोभारानी कुश्‍वाह चुनाव लड़ रही तो नागौर जिले की जायल सीट पर देवरानी जेठानी डॉ. मंजू मेघवाल व डॉ. मंजू बाघमार आमने-सामने हैं।

साल 2023 के राजस्थान असेंबली इलेक्शन के मैदान में जेठानी के सामने देवरानी के उतरने से जायल विधानसभा सीट भी राजस्‍थान की सबसे हॉट सीटों में से एक हो गई है। ये देवरानी-जेठानी एक दूसरी को पूर्व में चुनाव हरा चुकी हैं। ऐसे में पुरानी हार का बदला देने के इरादे से इस बार भी चुनाव मैदान में हैं।

devrani vs jethani

राजस्‍थान की सभी 200 सीटों पर एक साथ 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 3 दिसंबर को मतों के गण्‍ना के बाद पता चलेगा कि जायल की जनता ने यहां से देवरानी-जेठानी में से किसे विधानसभा भेजा?

Manju Baghmar vs Congress Manju Meghwal

कौन हैं चुनाव लड़ रही देवरानी-जेठानी

नागौर जिले की जायल सीट से चुनाव लड़ रही देवरानी-जेठानी अजमेर जिले की बेटियां हैं। इनका ससुराल जायल तहसील के गांव सोनेली में है।

कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. मंजू मेघवाल का पीहर अजमेर के पुष्‍कर और भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. मंजू बाघमार का पीहर अजमेर के ब्‍यावर में है। अजमेर-नागौर पड़ोसी जिले हैं।

जायल सीट का इतिहास

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2008 से अस्तित्‍व में आई नागौर जिले की जायल विधानसभा सीट पर तब इन्‍हीं देवरानी-जेठानी का कब्‍जा है। साल 2008 व 2013 में कांग्रेस की मंजू मेघवाल जीतीं जबकि 2013 के चुनाव में मंजू बाघमार ने बाजी मारी।

Manju Baghmar vs Congress Manju Meghwal

मंजू मेघवाल का जीवन परिचय

  • बता दें कि जायल सीट से वर्तमान में कांग्रेस विधायक मंजू मेघवाल का जन्‍म पुष्‍कर में 20 अप्रैल 1977 को हुआ।
  • मंजू मेघवाल को साल 2021 में राजस्‍थान की सर्वश्रेष्‍ठ विधायक का अवार्ड भी मिल चुका है।
  • मंजू मेघवाल राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री भी रह चुकी हैं।
  • मंजू मेघवाल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
  • उन्होंने नागौर के जिला परिषद के जन प्रतिनिधियों की भूमिका के संदर्भ में एक शोध पत्र तैयार किया था।
Manju Baghmar vs Congress Manju Meghwal

मंजू बाघमार का जीवन परिचय

51 वर्षीय मंजू बाघमार के पति का नाम रघुराम है। मंजू भी जायल की विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रोफेसर, नागौर भाजपा जिलाध्‍यक्ष व अधिष्ठाता छात्र कल्याण सुखाड़िया विश्वविद्यालय रही हैं।

3 अप्रैल 1970 को अजमेर के ब्‍यावर में जन्‍मी डॉ. मंजू बाघमार की शादी 25 मई 1994 को रुघाराम के साथ हुई। इनके एक बेटा व एक बेटी है। मंजू बाघमार के पिता का नाम विशनलाल व मां का नाम गुलाब देवी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+