Rajasthan: राजस्‍थान चुनाव में BJP प्रत्‍याशी कह रहा 'मैंने थानेदार, SP और मुख्यमंत्री सबको पीटा है'

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहादुर सिंह कोली बोलते नजर आ रहे हैं कि ''मैंने एसपी को पीटा, थानेदार को पीटा, मुख्यमंत्री को भी पीटा'' (वीडियो नीचे)

भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली का वायरल वीडियो वैर विधानसभा क्षेत्र के गांव खेरा का बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यहां लोगों को संबोधित करते हुए कोली अमर्यादित भाषण देते नजर आ रहे हैं।

Rajasthan Election 2023 BJP candidate

इतना ही नहीं, बल्कि वायरल वीडियो में कोली ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। कुछ दिन पहले कामां से भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नौक्षम बोल रहीं थीं कि 'हमें जूते से चुनाव लड़ना आता है। ईंट फेंकेंगे तो पत्थर चलाना आता है, हमें गोली भी चलाना आता है'

Recommended Video

    Rajasthan: राजस्‍थान चुनाव में BJP प्रत्‍याशी कह रहा 'मैंने थानेदार, SP और मुख्यमंत्री सबको पीटा है'

    नौक्षम चौधरी के वायरल वीडियो पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नौक्षम को नोटिस जारी किया था। गौरतलब है कि बहादुर कोली दो बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं। अपने बिगड़े बोलों की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते हैं।

    वैर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली ने जनसंपर्क के दौरान दिए गए अमर्यादित बयान के बाद अब अपनी सफाई भी दी है, उन्‍होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान गुर्जर भाइयों ने कहा था कि एमपी साहब! आप इतने चुप क्यों हो? तुमने तो अच्छे-अच्छे को पीटा है। पटकनी दी है। पीटने का मतलब लात घूसा नहीं होता है। राजनीति में कई अधिकारी, जो मेरे सामने उतारे गए। उन्हें मैंने पटकनी दी है। उन्हें हराया है। वहीं, अब मंत्री को भी पटकनी दूंगा हराऊंगा।

    उल्‍लेखनीय है कि गांव खेरा में बहादुर सिंह कोली ने जनसंपर्क करते समय यह भी कहा था कि मैंने कलेक्टर एसपी मुख्यमंत्री और थानेदार को पीटा है, जिसकी एक समाज विशेष ने वीडियो भी बनाई है। वीडियो पूरी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोहली ने अपनी सफाई भी दी है। संवाद सूत्र- शुभम गुप्ता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+