Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का मंच से संबोधित करते छलका दर्द, सुनिए क्या बोले मदन ?

Independence Day: राजस्थान में आज जयपुर सहित कई जिलों में भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायक और कार्यकर्ताओं की से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने गृह जिले कोटा के रामगंजमंडी में तिरंगा यात्रा निकाली।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तिरंगा यात्रा के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के मामले में पैदल जूलूस निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दिलावर ने कहा कि दुनिया भर के पीड़ितों को शरण देने वाले हिंदू को हिंसक कहना महापाप है।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि दुनिया भर मे जब भी जिस पर भी संकट आया भारत ने उसको शरण दी। बंगला देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भारत मे शरण ली। हमने उनको पूरी सुरक्षा दी।

rajasthan-education-minister-madan-dilawars-pain-spilled-out-while-addressing-from-the-stage

ईसाई धर्म मानने वाले हो या इस्लाम या अन्य कोई भी धर्म जब जब भी पीड़ित लोगों ने भारत से शरण मांगी तब तब भारत ने उनको पूरी सुरक्षा के साथ शरण दी।

फिर भी देश कुछ नासमझ राजनेता कहते है की हिंदू हिंसक है। शर्म आनी चाहिए ऐसा कहने वालो को। हिंदू को हिंसक कहना महापाप है। देश कभी ऐसा कहने वालो को माफ नही करेगा।

मंत्री दिलावर ने कहा कि आज बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है। अमानवीयता की सारी हदें पार हो रही है और हमारे यहां संविधान की दुहाई देने वाले नेता मुंह पर ताला लगाकर चुप बैठे है। उनकों बांग्लादेश में हो रही हिंसा दिखाई नहीं देती। ऐसे नेताओ को देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे।

इस से पूर्व खैराबाद और चेचट मे अलग अलग विशाल तिरंगा रैलियां आयोजित की गई। जिनमे भरी संख्या में युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली मे मंत्री दिलावर खुले वाहन मे सवार होकर हाथ मे तिरंगा झंडा लिए चल रहे थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

खैराबाद वाहन रैली मे सैकड़ों वाहन पर सवार युवा भारत माता की जय और वादेमंतरम के देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे । तिरंगा झंडा हाथ मे लिए चल रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के कारण पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।

चेचट में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें छोटे- बड़े, बच्चे-बुजुर्ग सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए। आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा हाथ मे लिए नारे लगाते हुए लोगो की रैली पूरे चेचट कस्बे में निकली गई। जो एकलव्य व्यायामशाला पहुंचकर सभा में बदल गई।

सभा को मंत्री मदन दिलावर ने संबोधित किया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता पंक्तिबाद होकर मौन जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध मे महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+