राजस्थान के शिक्षा विभाग में नहीं होंगे तबादलें,जानिए क्या है बड़ी वजह ?
Rajasthan News: प्रदेश में भजनलाल सरकार के तबादलों से बैन हटाने का जश्न चंद घंटों में ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में मायूसी कर गया।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर सचिवालय स्थित अपने चेम्बर के बाहर एक नोटिस चस्पा कर यह कह दिया कि शिक्षा विभाग में अभी तबादले नहीं होंगे।

सालों से थर्ड ग्रेड शिक्षक सहित अन्य पदों के तबादलों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में खुशी चंद घटों बाद ही काफूर हो गई।
आपकों बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की नवगठित सरकार ने प्रदेश में तबादलों पर बैन हटाने की बिते दिन ही घोषणा की थी। ऐसे में 10 से लेकर 20 फरवरी के बीच में तबादले के आदेश प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में जारी किए थे।
जिसके बाद तबादले के लिए इच्छुक सरकारी कर्मचारियों ने ट्रांसफर के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी। हालांकि इसी बीच सरकारी कर्मचारियों के सबसे बड़े वर्ग स्कूली शिक्षकों को एक बड़ा झटका लगा है।
क्योंकि इस विभाग के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वर्तमान में ट्रांसफर करने पर अनभिज्ञता जता दी है। दिलावर ने बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए ट्रांसफर करने से इनकार किया।
मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि अभी निकट समय में बोर्ड की परीक्षा होनी है, इसलिए तबादले करना संभव नहीं है।
तबादलों से स्कूल छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होगा। इसलिए छात्र हित में अभी तबादले नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा पूर्ण होने के बाद विचार किया जाएगा, यहां तक की मंत्री दिलावर ने अपने सचिवालय के कक्ष के बाहर भी एक नोटिस चश्पा करवा दिया है कि परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग में तबादले नहीं हो रहे हैं।
दूसरी तरफ, शिक्षा विभाग के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए भी सूचना जारी की गई है। जिसमें मंत्री मदन दिलावर के बयान का हवाला दिया गया है।
शिक्षा विभाग में नही होंगे तबादले
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा है कि शिक्षा विभाग में अभी तबादले नही होंगे। निकट समय में बोर्ड की परीक्षा होनी है इसलिए तबादले करना संभव नहीं है ।
तबादलों से स्कूल छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होगा ,इसलिए छात्र हित में…
— Dept of Education, Rajasthan (@rajeduofficial) February 8, 2024
साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के चलते ऐसा करना संभव नहीं होना बताया गया है। इसमें कहा गया है कि तबादलों से स्कूल छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होगा।
इसलिए छात्र हित में अभी तबादले नहीं किए जाएंगे। परीक्षा पूरी होने के बाद तबादलों पर विचार किया जाएगा।
जिसके बाद शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और अन्य पदों के कार्मचारियों में मायूसी नजर आ रही है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के बाद ही शिक्षा विभाग में तबादले सम्भव है।












Click it and Unblock the Notifications