राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की एक दिन में दो सौगातें, उत्साहित बेटियां ऐसे झूम उठी
Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना एवं इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना की राशि बालिकाओं के खाते में हस्तांतरित की बड़ी सौगात दी है।
बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान, जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना एवं इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना अंतर्गत द्वितीय चरण के प्रावधानों के अनुसार आज कुल 93 बालिकाओं के बैंक खातों में 45 लाख 1585 रुपए की राशि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
जयपुर स्थित अपने सरकारी निवास पर आयोजित एक सादा समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना की 22 बालिकाओं को 7 लाख 91 हजार 585 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में हस्तांतरित की है।

जबकि इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना के द्वितीय चरण वर्ष 2023 24 की 71 बालिकाओं के बैंक खाते में 37 लाख ₹10000 की राशि हस्तांतरित की गई। इस प्रकार दोनों योजनाओं की कुल 93 पात्र बालिकाओं को 45 लाख 1585 रुपए की राशि बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने योजना की लाभार्थी छात्राओं को बधाई दी एवं उन्हें जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय करने की शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बेटियों को सौगातें pic.twitter.com/maTJmaUb5r
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 26, 2024
इस दौरान संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग मनीष गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष चयनित बालिकाओं को कक्षा 11 एवं 12 व्यावसायिक शिक्षा/ प्रशिक्षण में अध्ययन रहने पर 1,15000 रुपए तक की सीमा में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
जबकि इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना में कक्षा 8, कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बालिकाओं को क्रमशः 40000, 75000 एवं प्रमाण पत्र दिए जाने का प्रावधान है। कक्षा 12 की पात्र बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दिए जाने का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications