Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने लोकसभा चुनावों को लेकर कर दिया यह दावा

Rajasthan News: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज कोटा के प्रवास पर रहे है। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगार किया"।

कांग्रेस की सरकार में एक के बाद एक पेपर लीक हुए लेकिन हमारी सरकार आने के बाद एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

rajasthan-deputy-chief-minister-premchand-bairwa-again-accused-the-previous-congress-government-of-b

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने लोकसभा चुनावों को लेकर भी दावा करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा पार्टी 400 से ज्यादा सीटें जितेंगी और यहीं हमारा टारेगट भी है।

राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राजकीय वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने कोटा आए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में सर्किट हाउस में जहां कांग्रेस सरकार पर हमला बोला वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाया।

साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक-एक जनता जानती है कि किस तरह से दूसरे सीएम और पीएम ने काम किया है।

मोदी सरकार की योजनाएं उनके द्वारा किए गए कार्य, उनके द्वारा लिए गए निर्णय से आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान गौरव बड़ा है।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपना दायित्व निभाएगा, मुझे कोटा की जिम्मेदारी मिली है।

और आज उसी की जिम्मेदारी के तहत बैठक का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा विजन है प्रधानमंत्री का सपना है की लास्ट की लाइन में खड़े हुए व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे।

उसे मुख्य धारा में जोड़ा जा सके, उन्होंने कहा कि 2047 में हम विकसित भारत बनाएंगे और नंबर वन भारत होगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनेगी और हम 400 सीट पार करेंगे.

पेपर लीक वाले मामले पर उन्होंने कहा कि एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, हमने चार परीक्षा करवा दी है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है, पुलिस द्वारा स्टूडेंट को नहीं ढूंढने, कोटा में लगातार हो रहे सुसाइड के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को बख्शने वाले नहीं है।

किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अगर कुछ हुआ है तो कमेटी बनाकर उसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने 100 दिन की कार्ययोजनाओं पर भी कहा कि हम स्टेप वाइज स्टेप काम कर रहे हैं और जो हमने बोला है वह करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+