राजस्थान: ससुराल में शौचालय नहीं होने पर महिला ने मांगा तलाक, कोर्ट पहुंचा मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' का असर अब दूर-दराज के गांवों में भी नजर आ रहा है।

भीलवाड़ा (राजस्थान)। राजस्थान में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तलाक की अर्जी दी है। चौंकाने वाली बात ये है कि महिला ने ससुराल में शौचालय नहीं होने पर तलाक की अर्जी दी है। महिला का आरोप है कि जब मैंने ससुराल वालों से शौचालय नहीं होने की शिकायत की तो उन्होंने मेरे साथ मार-पीट भी की। जिसके बाद मैंने कोर्ट का रुख किया।

राजस्थान: ससुराल में शौचालय नहीं होने पर महिला ने मांगा तलाक, कोर्ट पहुंचा मामला

महिला ने लगाया ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' का असर अब दूर-दराज के गांवों में भी नजर आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान के भीलवाड़ा में देखने को मिला जहां एक महिला ने ससुराल में शौचालय नहीं होने पर विद्रोह कर दिया। महिला का कहना है कि मैंने अपने ससुरालवालों से शौचालय नहीं होने की शिकायत की। महिला का आरोप है कि मेरी शिकायत के बाद भी ससुरालवालों ने मेरी बात नहीं सुनी, इतना ही नहीं मेरे साथ मारपीट भी की गई।

इसी के बाद महिला ने अपने पति को तलाक देने का फैसला किया। महिला ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। महिला के वकील राजेश कुमार ने एएनआई को बताया कि महिला ने तलाक की याचिका दायर की है। कोर्ट ने कहा है कि ये मामला क्रूरता का है, इसलिए इस याचिका को स्वीकार किया जाता है। बता दें कि महिला के तलाक की अर्जी का ये पूरा मामला ऐसे समय में आया है जब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म TOILET: एक प्रेम कथा सिनेमाघरों में चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+