Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: इस दिन खाते में आएंगे पैसे, 74 लाख किसानों की होगी बल्ले-बल्ले

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के करीब 74 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के बाद प्रदेश सरकार से मिलने वाली सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि प्रदेश सरकार इसी महीने यह राशि खाते में भेज सकती है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 23 दिसंबर को जारी की जा सकती है। रबी की फसल के लिए बीज-खाद समेत दूसरी चीजों की खरीदारी के लिए यह सहायता राशि बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

केंद्र सरकार पहले ही 19 नवंबर को पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। राजस्थान सरकार की ओर से सालाना किसानों को 3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाती है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 18 या 19 दिसंबर को जारी की जाएगी।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana

CM Kisan Samman Yojana की किस्त पर आ गया अपडेट

- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

- राजस्थान सरकार की ओर से इस स्कीम के टॉपअप के तौर पर किसानों को अतिरिक्त सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है।

- इस योजना के तहत राज्य सरकार सालाना 3,000 रुपये देती है, जो 1000-1000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलते हैं। इसका मकसद खेती से जुड़े खर्चों में किसानों को कुछ आर्थिक सहारा देना है।

Kisan Samman Yojana की 5वीं किस्त मिलेगी

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने पहले से पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन किया है। इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, ई-केवाईसी, फार्मर आईडी और बैंक विवरण अपडेट होना जरूरी है। जिन किसानों की सारी डिटेल अपडेट हैं उनके खाते में राशि अपने-आप ट्रांसफर कर दी जाएगी।

CM Kisan Samman Yojana: पहले ही चेक कर लें डिटेल

कुछ किसानों को इस किस्त का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है। प्रदेश के ऐसे किसान जिनके खाते में पीएम किसान की 21वीं किस्त नहीं आई है, उनकी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि भी अटक सकती है। केंद्र सरकार की जांच में 31 लाख से अधिक संदिग्ध लाभार्थियों की किस्तें रोकी गई हैं। इसके अलावा, जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी या फार्मर आईडी पूरी नहीं की है उनके खाते में भी राशि ट्रांसफर नहीं होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+