Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 74 नहीं सिर्फ 65 लाख किसानों को मिलेगा सीएम किसान सम्मान का लाभ, जानें वजह
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के लाखों किसान सीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान की 21वीं किस्त आ चुकी है। अब राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली अतिरिक्त सहायता राशि का किसान भाइयों को इंतजार हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि यह राशि इसी महीने सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, इस बीच एक चिंता बढ़ाने वाला अपडेट आया है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से देशभर में लाखों किसानों के नाम हटाए गए हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी बड़ी संख्या में किसानों के नाम कट सकते हैं। सीएम किसान सम्मान निधि की 5वीं किस्त में करीब 9 लाख किसानों के नाम कट सकते हैं।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: सिर्फ 65 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
- पिछली बार चौथी किस्त (Rajasthan CM Kisan Samman Yojana) के रूप में करीब 74 लाख किसानों के खातों में 1,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
- इस बार लाभार्थियों की संख्या घटकर लगभग 65 लाख रहने की संभावना जताई जा रही है। सरकार की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CM Kisan Samman Yojana: राज्य सरकार देती है 3,000 का टॉप-अप
राज्य के पात्र किसानों को सालाना कुल 9,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इसमें केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रुपये (2-2 हजार की तीन किस्तें) और राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,000 रुपये (1-1 हजार की तीन किस्तें) शामिल हैं।
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana Update: इसी महीने ट्रांसफर होगी रकम
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 23 दिसंबर को पात्र किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त के तहत 1,000 रुपये भेजे जाएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चित्तौड़गढ़ में किसान सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। यहां कई योजनाओं के तहत राशि ट्रांसफर किए जाने का भी कार्यक्रम है। संशोधित कार्यक्रम में सीएम किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त का जिक्र नहीं है। ऐसे में साफ है कि 23 दिसंबर को किसानों के खातों में यह राशि नहीं आएगी।
इन कारणों से कट सकता है योजना से नाम
- जिन किसानों ने अब तक Farmer ID नहीं बनवाई है
- पीएम किसान योजना की e-KYC पूरी नहीं की है
- एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं
- परिवार का कोई नाबालिग सदस्य योजना का पैसा ले रहा है
- पात्रता से जुड़ी अन्य शर्तें पूरी नहीं होने पर
- सरकार द्वारा डेटा वेरिफिकेशन के बाद अपात्र किसानों के नाम हटाए जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications